मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया
नोएडा, संवाददाता। सेक्टर 44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को मेधावी सम्मान

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर 44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2024-25 में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया किया गया। जिसमें विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ छाया जैन ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, आपकी मेहनत और लगन ही आपको इस ऊंचाई तक लेकर आई है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय की छात्राएँ हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। सम्मानित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और विद्यालय के सकारात्मक वातावरण को दिया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर ऊँचाइयों को छूने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।