Hindi NewsNcr NewsNoida NewsVHP and Bajrang Dal Organize Grand Event for Akhand Bharat Sankalp Diwas in Noida
अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित
नोएडा में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने अखंड भारत संकल्प दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिन्दुओं को संगठित रहने और अखंड भारत...
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 18 Aug 2024 05:15 PM

नोएडा। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस विद्या मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज समय की मांग को देखते हुए हिन्दुओं को संगठित रहना होगा और भारत को अखंड भारत बनाने के लिए निरंतर कार्य करना होगा। इस मौके पर महानगर संयोजक सुमित यादव, ललित भारद्वाज, दिनेश महावर, राजीव शर्मा, प्रवेश द्विवेदी, सत्य वीर सिंह और अनुराधा सक्सेना उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।