Delhi IMD Rain Alert Delhi Weather on 7 June Delhi monsoon updates Forecast Thunderstorm Weather today in Hindi Delhi Weather: दिल्ली में लू चलेगी या रहेगी राहत? 6 दिन चलेंगी तेज हवाएं, 42 डिग्री पहुंचेगा तापमान, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi IMD Rain Alert Delhi Weather on 7 June Delhi monsoon updates Forecast Thunderstorm Weather today in Hindi

Delhi Weather: दिल्ली में लू चलेगी या रहेगी राहत? 6 दिन चलेंगी तेज हवाएं, 42 डिग्री पहुंचेगा तापमान

Delhi Weather IMD Alert: आईएमडी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने इस साल अब तक लू की स्थिति दर्ज नहीं की है। ऐसा 2014 के बाद पहली बार हुआ है।

Swati Kumari प्रमुख संवाददाता, नई दिल्लीWed, 7 June 2023 08:09 PM
share Share
Follow Us on
Delhi Weather: दिल्ली में लू चलेगी या रहेगी राहत? 6 दिन चलेंगी तेज हवाएं, 42 डिग्री पहुंचेगा तापमान

दिल्ली में अगले छह दिन तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। आसमान पूरी तरह साफ रहेंगे और तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। आगामी सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को राजधानी  में अधिकतम  तापमान 38.4 डिग्री  दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य  से दो डिग्री कम है। 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के मुकाबले बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान में ज्यादा फेरबदल देखने को नहीं मिला। मंगलवार को  जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा तो वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा। लेकिन न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी और यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी शुक्रवार से रविवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में अगले छह दिन  20 से 30  किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 36 साल में मई का महीना पहली बार बेहद कम गर्म दर्ज किया गया। इस बार अधिक बारिश के कारण अधिकतम तापमान औसतन 36.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। मौसम केंद्र ने पिछले साल मानसून पूर्व मौसम में नौ अप्रैल और चार मई के बीच 13 दिन लू की स्थिति दर्ज की। 2021 में इस अवधि के दौरान सिर्फ एक दिन लू चली, 2020 में चार और 2019 में एक दिन लू चली। लू की स्थिति तब होती है जब किसी मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पर्वतीय क्षेत्रों में 30 डिग्री तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री तापमान अधिक होता है।