who is rekha gupta new cm of delhi 2 साल पहले रेखा गुप्ता के हाथ नहीं आई 'छोटी सरकार', अब मिल गया दिल्ली दरबार; 30 साल की मेहनत, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़who is rekha gupta new cm of delhi

2 साल पहले रेखा गुप्ता के हाथ नहीं आई 'छोटी सरकार', अब मिल गया दिल्ली दरबार; 30 साल की मेहनत

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के 11 दिन बाद दिल्ली के अगले सीएम का ऐलान हो गया है। बीजेपी ने शालीमार बाग सीट से विजयी रहीं रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी है। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 Feb 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
2 साल पहले रेखा गुप्ता के हाथ नहीं आई 'छोटी सरकार', अब मिल गया दिल्ली दरबार; 30 साल की मेहनत

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के 11 दिन बाद दिल्ली के अगले सीएम का ऐलान हो गया है। बीजेपी ने शालीमार बाग सीट से विजयी रहीं रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी है। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आइए जानते हैं उनके बारे में।

छात्र राजनीति, एबीवीपी और आरएसएस से जुड़ी रहीं बीजेपी की नेता रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था। जब वह दो साल की थीं तो उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।

रेखा गुप्ता ने अपना राजनीतिक सफर 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से शुरू किया। 1996-97 में वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाया। 2003-2004 में वह भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली और 2004 से 2006 तक भाजपा की राष्ट्रीय सचिव रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में चुनी गईं। वह 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में फिर से चुनी गईं।

वह भाजपा दिल्ली में महिला मोर्चा की महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। दो साल पहले दिल्ली नगर निगम में मेयर की सीट के लिए बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार था, लेकिन वह आप की शैली ओबेरॉय से हार गईं।

ये भी पढ़ें:रेखा गुप्ता के CM बनने पर क्यों खुश हो गईं AAP की आतिशी मार्लेना
ये भी पढ़ें:कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष, परिवार में और कौन-कौन?
ये भी पढ़ें:27 साल बाद दिल्ली में BJP की ताजपोशी होगी खास, 50000 को बुलावा; और क्या-क्या

वह दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर आप की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के अंतर से हराया है। हालांकि, इससे पहले पिछले दो चुनावों में रेखा गुप्ता को वंदना कुमारी से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने जीत हासिल की। रेखा गुप्ता की शादी मनीष गुप्ता से हुई है। मनीष बिजनेसमैन हैं।

( खबर में प्रयोग की गई तस्वीर 1995 की है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। वह अलका लांबा के साथ शपथ ले रही हैं, जो अध्यक्ष पद पर चुनाव जीती थीं।)