yellow alert for two days in delhi ncr imd predict for rain and thunderstorm दिल्ली-NCR में बारिश और तूफान के आसार, 2 दिन का येलो अलर्ट; IMD ने बताया 6 दिन का हाल, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़yellow alert for two days in delhi ncr imd predict for rain and thunderstorm

दिल्ली-NCR में बारिश और तूफान के आसार, 2 दिन का येलो अलर्ट; IMD ने बताया 6 दिन का हाल

delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में आज और कल हल्की बूंदाबादी और तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पिछले 3 साल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया, जब पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक था।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 10 April 2025 02:27 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-NCR में बारिश और तूफान के आसार, 2 दिन का येलो अलर्ट; IMD ने बताया 6 दिन का हाल

delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में आज और कल हल्की बूंदाबादी और तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पिछले 3 साल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया, जब पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक था। बुधवार की रात इस मौसम की सबसे गर्म रात थी।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 10 और 11 अप्रैल को बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने और तूफान की संभावना जताई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। इन दिनों में हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ​इसके बाद 12 अप्रैल से तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना है।

12 से 14 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 15 और 16 अप्रैल को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्लीवासियों ने अप्रैल में इस मौसम की पहली सबसे गर्म रात का अनुभव किया, जब बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह पिछले तीन वर्षों में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिसमें शहर के मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, 2024 में अधिकतम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 2023 में यह 23.6 डिग्री रहा। इससे पहले 2022 में अप्रैल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार, 'गर्म रात' तब होती है, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 6.4 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। इसे केवल तभी घोषित किया जाता है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है।

खराब श्रेणी में रही हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 243 पर होने के कारण हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।