Lakshmi ji Shukrawar Upay maa ki kripa pane ke liye kare ye kaam Lakshmi ji Shukrwar Upay: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा के लिए करें ये काम, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणLakshmi ji Shukrwar Upay: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा के लिए करें ये काम, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी

Lakshmi ji Shukrwar Upay: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा के लिए करें ये काम, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी

हिंदू धर्म के मुताबिक शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्‍मी की पूजा होती है। मान्यतानुसार जिसपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसकी तिजोरी हमेशा धन-दौलत से भरी रहती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि शुक्रवार को कौन से कार्य करके देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

Dheeraj PalThu, 22 May 2025 05:41 PM
1/6

गाय को रोटी और पालक खिलाएं

शुक्रवार के दिन गाय को पालक खिलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है की गाय की सेवा करने वालों मां लक्ष्मी हमेशा कृपा बरसाती हैं। शुक्रवार को खुद खाने से पहले गाय को रोटी खिलाने से धन की समस्या दूर होती है।

2/6

कपूर और लौंग की आरती

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय कपूर और लौंग की आरती करें और पूरे घर को दिखाएं। हर शुक्रवार के दिन लौंग और कपूर की आरती पूरे घर में करने से बुरी नजर दूर रहती है और घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

3/6

घी का दीपक जलाएं

मान्‍यता है कि शुक्रवार की रात उत्तर-पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाने या उस दिशा की लाइट जलाने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और घर में धन की वर्षा होती है।

4/6

इत्र व माला चढ़ाएं

शुक्रवार की रात को सोने से पहले मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर पर मोगरे का इत्र या माला चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

5/6

इस मंत्र का जाप करें

शुक्रवार के दिन स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर, एक आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करें। आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं- 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः'। इस मंत्र का कम से कम 11 बार जप करें।

6/6

नोट

यह खबर विभिन्न माध्यमों, धर्म ग्रंथों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।