Forest Officials Arrest Four Poachers for Illegal Fishing in Tiger Reserve बाघ संरक्षित क्षेत्र में मछली का शिकार करते चार पकड़े गए, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsForest Officials Arrest Four Poachers for Illegal Fishing in Tiger Reserve

बाघ संरक्षित क्षेत्र में मछली का शिकार करते चार पकड़े गए

Bahraich News - बहराइच के सुजौली रेंज में वन कर्मियों ने चार क्षेत्रीय शिकारियों को मछली का अवैध शिकार करते हुए पकड़ा। इनसे भारी मात्रा में शिकार की गई मछली और उपकरण बरामद किए गए। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचThu, 22 May 2025 05:45 PM
share Share
Follow Us on
बाघ संरक्षित क्षेत्र में मछली का शिकार करते चार पकड़े गए

बहराइच।बाघ संरिक्षत सुजौली रेंज में मछली का अवैध शिकार करते हुए वन कर्मियों ने घेराबंदी कर चार क्षेत्रीय शिकारियों को पकड़ा है। इनके पास से भारी मात्रा में शिकार की गई मछली व उपकरण बरामद किए गए हैं। रेंज कार्यालय पर पूछताछ के बाद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग का सुजौली रेंज बाघ संरक्षित क्षेत्र में शामिल है। इस रेंज में हमेशा बाघों का मूवमेंट बना रहता है। बीट संख्या एक के कोर जोन में प्रवेश कर चार शिकारी नौसर ताल में मछली का शिकार कर रहे थे। मुखबिर की सूचना मिलने पर वन दरोगा मनोज कुमार पाठक, राघवेंद्र कुमार, मोहम्मद उमर, एसटीपीएफ के दयानंद कुशवाहा, गोविंदधर दुबे, विकास व सूरज की टीम ने घेराबंदी की।

टीम ने चार शिकारियों को मौके से शिकार की गई मछली के साथ पकड़ लिया। इनके पास से रेशमी जाल, 25 किलो मछली व अन्य उपकरण बरामद किया गया। डीएफओ बी शिवशंकर ने बताया कि चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।