अमड़ापाड़ा के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बने पप्पू
पाकुड़ में कांग्रेस ने मो. पप्पू को अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा...

पाकुड़, प्रतिनिधि। अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस ने मो. पप्पू को मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पत्र जारी कर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने मो. पप्पू को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करते हुए संगठन मजबूती को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने एक सप्ताह के अंदर प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाने को कहा है। इसके साथ ही 2 उपाध्यक्ष एवं 9 महासचिव चयन करने का निर्देश भी दिया है। इधर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद मो. पप्पू जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।