तस्कर 10 लाख के गांजा के साथ गिरफ्तार
नोएडा में फेज-2 पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया और 51 किलोग्राम गांजा बरामद किया। आरोपियों की पहचान रंजन प्रधान और जयंत मंडल के रूप में हुई, जो ओडिशा और विशाखापट्टनम से गांजा लाते थे। दोनों...

नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाने की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 51 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजे की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार किए आरोपी ओडिशा और विशाखापट्टनम से ट्रेन के जरिये गांजा एनसीआर में लाते थे। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बुधवार को सूचना के आधार पर ककराला गांव से गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान पश्चिम बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद के मावड़ा गांव निवासी रंजन प्रधान और जयंत मंडल के रूप में हुई। रंजन आठवीं और जयंत नौवीं पास है। दोनों आरोपी पिछले तीन-चार माह से एनसीआर में सक्रिय हैं।
ये लोग कॉलेज, पीजी और आसपास के क्षेत्र में स्थानीय एजेंट को गांजे की तस्करी करते थे। डीसीपी ने बताया कि कुछ समय पहले ही ट्रेन से गांजा सप्लाई करने वाले गांजा तस्करों को पकड़ा गया था। उनके मोबाइल से दोनों आरोपियों के नंबर मिले थे। इन नंबर को ट्रैक कर दोनों को पकड़ा गया। आरोपी विशाखापट्टनम और ओडिशा से गांजा ट्रेन के जरिये लाते थे। ऊपर से सामान रखते थे और बीच में गांजा होता था। इसके बाद दिल्ली से पहले किसी भी स्टेशन पर उतरकर ये लोग एनसीआर में अपने स्थानीय सप्लायर से मिलकर उनको सप्लाई के लिए गांजा देते थे। इनके मोबाइल से भी काफी नंबर मिले हैं, जिसमें गांजा खरीदने वाले भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी भी जाएगी। ----------- व्हाट्सऐप के जरिये करते थे बातचीत दोनों आरोपी हमेशा व्हाट्सऐप कॉल पर बात करते थे। इसके अलावा एक स्थान पर नहीं रहते थे। हर बार अपनी लोकेशन बदलते थे। ये गांजा एक साथ नहीं रखते थे। थोड़ा-थोड़ा करके गांजा अलग-अलग लोकेशन पर रखते थे। मांग आने पर गांजा सप्लायर को दिया जाता है। ये ऑनलाइन मांग पर भी गांजा सप्लाई करते थे। ----------- पुलिस खंगाल रही आरोपियों का रिकॉर्ड पुलिस इनका रिकॉर्ड खंगाल रही है। इनके और भी साथी हो सकते हैं। जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा उन लोकेशन को भी देखा जा रहा है जहा ये गांजा की सप्लाई किया करते थे। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।