ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
Chandauli News - फोटो-14-सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल कालेश्वर मंदिर से तिरंगा यात्रा निकालते हुएफोटो-14-सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता संग्राम

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गुरूवार को चतुर्भुजपुर स्थित कालेश्वर मंदिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा कस्बा में निकाली गयी। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की अगुवाई में यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सम्मानित करने के लिए निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। यात्रा की शुरुआत मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान की अध्यक्षता में सकलडीहा रेलवे स्टेशन से यात्रा पूरे कस्बा में निकाला गया।
इस दौरान सभी प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए। भाजपा नेता विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को खत्म किया। पूरी दुनिया ने भारत का शौर्य देखा है। यह नया भारत है जो अपने वीर जवानों पर गर्व करता है। इस मौके पर भाजपा नेता विजय गुप्ता, जयप्रकाश चौहान, मुसाफिर चौहान,गोपाल राजभर, सौरभ सिंह छोटू, पप्पू राजभर, जितेन्द्र, दीपक केशरी, शैलेन्द्र पांडेय, विकास पांडेय, रोहित जायसवाल, भानू सिंह, रवि प्रकाश सिंह, डीके सिंह, देवेन्द्र दत्त पांडेय, रामअधार गुप्ता, सतीश तिवारी, कमला पांडेय, विजय यादव, अरविंद यादव, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। सेना के सम्मान में निकाली गई शौर्य यात्रा बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। पहलगांव में आतंकी घटना में पर्यटकों पर किए गये हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से आतंकियों और पाकिस्ता को करारा जवाब दिए जाने पर गुरुवार को बबुरी कस्बे में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा जूलूस निकाला। शौर्य तिरंगा यात्रा में लोग भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किए। तिरंगा जूलूस अशोक नहर पुलिया से शुरू होकर बबुरी बस स्टैंड पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस साहस और दृढ़ता के साथ आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, उससे पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। यह जुलूस हमारे जवानों के सम्मान में है। सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस मौजूद रही। जुलूस में सुभाष सोनकर, दिलीप सोनकर, संजय कन्नौजिया, शशि प्रकाश गांधी, पप्पू पांडेय, डा शम्भू, बब्बू तिवारी, अखिलेश तिवारी, वख्यिात, सुभाष मौर्य आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।