Numerology Horoscope 4 May 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 4 मई का दिन कैसा रहेगा?
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 4 मई का दिन कैसा रहेगा?

Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 4 मई का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 4 May 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Shrishti ChaubeySat, 3 May 2025 01:21 PM
1/10

अंक राशिफल 4 मई 2025

अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 4 मई को मूलांक 1-9 वालों का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल-

2/10

मूलांक-1

आज मूलांक 1 वालों का मनोबल हाई रहेगा। हालांकि खर्च की अधिकता के कारण आप आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पर्याप्त समय मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने की भरपूर कोशिश करेगा।

3/10

मूलांक-2

सेहत अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आकस्मिक धन की जरूरत पड़ सकती है, जिसके लिए आपके पास पर्याप्त धन होना चाहिए। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आप सभी महत्वपूर्ण कागजात साथ रखें। अपने जीवनसाथी से विशेष ध्यान मिलने वाला है। अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

4/10

मूलांक-3

आज आपका विनम्र स्वभाव लोगों का दिल जीतने में सफल रहेगा। आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। कुछ लोगों की शादी तय हो सकती है जबकि कुछ जातकों की लाइफ में नए शख्स की एंट्री हो सती है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए दिन वाकई बहुत बढ़िया है। बेहतर भविष्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

5/10

मूलांक-4

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दिन की शुरुआत में आपको कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है, जिससे पूरा दिन खराब हो सकता है। रिश्तेदार से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ शानदार रहेगी। यात्रा संतोषजनक रहेगी। आप अपने वैवाहिक जीवन में पुराने खूबसूरत दिनों को ताजा करेंगे। व्यापार ठीक रहेगा।

6/10

मूलांक-5

आज आपको आर्थिक रूप से भाग्य का साथ मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आपको अपने जीवनसाथी से विशेष ध्यान मिलने वाला है। करियर में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।

7/10

मूलांक-6

आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न तो रहेगा। लेकिन बातचीत में बैलेंस बनाकर चलें। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संभावना है कि आपके अतीत का कोई व्यक्ति आपसे संपर्क करेगा और इसे एक यादगार दिन बना देगा। आपकी स्किल में सुधार होगा और उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

8/10

मूलांक-7

आज किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। बेकार के क्रोध से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों से मिलने के लिए भी समय निकालना चाहिए। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

9/10

मूलांक-8

आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के संकेत लेकर आया है। दोस्त आपके निजी जीवन में दखलअंदाजी करेंगे, सतर्क रहें। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए एक अच्छा दिन है। व्यापारियों को लाभ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा रहने वाला है। निवेश से बचें।

10/10

मूलांक-9

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। आपकी एनर्जी का लेवल हाई रहेगा। अपनी आदतों में बदलाव करके अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाएंगे। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा और आपका दिमाग समृद्ध होगा। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।