अक्सर होता है कि लोग मेहनत बहुत करते हैं लेकिन फिर भी उनके पास धन नहीं आता है और अगर आता भी है तो टिक नहीं पाता है। लोग परेशान रहते हैं कि आखिर किन वजहों से उनके पास धन नहीं टिक पा रहा है। वास्तु के अनुसार, व्यक्ति की छोटी-छोटी गलतियां आर्थिक समृद्धि में बाधा डालती हैं। वास्तु में धन लाभ के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, मान्यता है कि इन उपायों से आर्थिक लाभ होता है और मां लक्ष्मी का वास होता है। जानें आर्थिक लाभ के लिए वास्तु उपाय-
वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी के अनुसार, रोज रात को अपने तकिये के नीचे एक सिक्का रखना चाहिए और सुबह उसे सिक्का मंदिर में चढ़ा देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का आगमन होता है।
वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व में कभी भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं आती हैं और धन क बरकत नहीं होती है।
वास्तु के अनुसार, अपने लॉकर के हैंडल पर एक लाल कलावा शुक्रवार को बांधना चाहिए और इसे नियमित रूप से बदलना भी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और धन-धान्य बढ़ता है।
वास्तु के अनुसार, धन लाभ के लिए घर के दक्षिण पूर्व कोने में एक तांबे का स्वस्तिक लगाएं। अपने कमरे या ऑफिस की उत्तर दिशा में दीवार पर एक मनी बाउल यानी पैसों से भरे हुए कटोरे का चित्र लगाएं, जो आपको हमेशा दिखाई दे।
वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर पूर्वी कोने में एक कटोरे में पीली सरसों भरकर रविवार को रखना चाहिए। मान्यता है कि यह सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है।