कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने एक या दो बार नहीं, तीन बार शादियां की हैं। कुछ तो चार बार शादी के बंधन में बंधे हैं। आइए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं।
संजय दत्त ने 1991 में ऋचा शर्मा से शादी की थी। शादी के 5 साल बाद ही ऋचा की ब्रेन ट्यूमर के कारण मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के दो साल बाद, संजय ने मॉडल रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद, संजय ने मान्यता से शादी की और आज भी दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।
करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम श्रद्धा निगम, दूसरी का नाम जेनिफर विंगेट और तीसरी का नाम बिपाशा बसु है। श्रद्धा के साथ उनकी शादी सिर्फ 10 महीने चली। वहीं जेनिफर विंगेट और उनकी शादी सिर्फ दो साल ही टिकी।
कबीर बेदी ने तीन बार नहीं, बल्कि चार बार शादी की है। उनकी पहली शादी प्रोतिमा बेदी से हुई थी। प्रोतिमा से तलाक लेने के बाद उन्होंने ब्रिटिश मूल की फैशन डिजाइनर सुजैन हम्फ्रीज से शादी की। फिर टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की बेदी से शादी की। इसके बाद कबीर बेदी ने 70 वर्ष की उम्र में परवीन दुसांज से विवाह किया।
लकी अली ने पहली शादी साल 1996 में मेगन जेन मेकलरी से की थी, जोकि ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली थीं। फिर साल 2000 में उन्होंने एक पारसी महिला अनाहिता से दूसरी शादी की। अनाहिता से तलाक लेने के बाद लकी अली ने साल 2010 में केट एलिजाबेथ हलम से शादी की, पर साल 2017 में तलाक हो गया।
सिद्धार्थ की शादी एक्ट्रेस विद्या बालन से हुई है। विद्या से शादी करने से पहले उनका दो बार तलाक हो चुका है। विद्या, सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं। सिद्धार्थ की पहली शादी उनकी बचपन की दोस्त आरती बजाज के साथ हुई, जो ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर कविता के साथ शादी की, पर वो भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली।
अदनान सामी ने 4 शादियां कीं, इसमें से तीन शादियां 5 सालों तक भी नहीं टिक पाईं। अदनान की पहली शादी 1993 में हुई थी। उन्होंने 31 वर्षीय पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार के साथ कराची (पाकिस्तान) में निकाह पढ़ा था। 1996 में दोनों का तलाक हो गया। फिर अदनान ने दूसरी शादी दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबाह गलादरी से की। साल 2004 में दोनों का सेपरेशन हुआ और साल 2007 में दोनों ने फिर शादी कर ली। दोनों के बीच हालात बिगड़ने लगे और साल 2009 में तलाक पर मुहर लग गई। 2010 में रोया फरयाबी अदनान की तीसरी पत्नी बनीं।