Chaibasa Karateka Wins 7 Medals at Siko Kai All Open Karate Championship सिको काई नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में चाईबासा की वर्षा शर्मा को दो दो स्वर्ण पदक, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaibasa Karateka Wins 7 Medals at Siko Kai All Open Karate Championship

सिको काई नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में चाईबासा की वर्षा शर्मा को दो दो स्वर्ण पदक

चाईबासा के 8 कराटेकारों ने 3 और 4 मई को रांची में आयोजित सिको काई ऑल ओपन कराटे चैम्पियनशिप में भाग लिया। इनमें से वर्षा शर्मा ने 61 किलोग्राम बालिका कैडेट वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते। अन्य खिलाड़ियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 5 May 2025 01:42 PM
share Share
Follow Us on
सिको काई नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में चाईबासा की वर्षा शर्मा को दो दो स्वर्ण पदक

चाईबासा। 3 एवं 4 मई को खेलगांव रांची में आयोजित सिको काई ऑल ओपन कराटे चैम्पियनशिप में चाईबासा शूरी केन कराटे के कुल 8 कराटेकारो ने झारखंण्ड की ओर से भाग लिया , 7 पदक प्राप्त किये। जिसमें चाईबासा की वर्षा शर्मा ने 61 किलो ग्राम बालिका कैडेट वर्ग के कुमिते प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा एकल महिला कैडेट काता प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त की। वही निशा तामसोय ने बालिका कैडेट 42 किलो ग्राम वर्ग के कुमिते प्रतिर्खा में कांस्य पदक प्राप्त की। दिव्यांशु प्रसाद ने 40 किलो ग्राम वर्ग के बालक कुमिते प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता। बालिका सब जूनियर वर्ग के काता प्रतिस्पर्धा में गरिमा कुमारी ने रजत पदक प्राप्त की।

जुनियर बालक 55 किलो ग्राम वर्ग के कुमिते प्रतिस्पर्धा में सत्यम कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। शिवम कुमार गुप्ता ने एकल बालक कैडेट वर्ग के काता प्रतिस्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। सेन्साई श्यामल दास ने टीम कोच की भूमिका निभाई। शूरी केन कराटे के अंतरराष्ट्रीय मुख्य प्रशिक्षक हांसी संजय प्रसाद, ऑल इंडिया शूरी केन शोरिन रियु कराटे फेडरेशन के उपाध्यक्ष सेन्साई नीतिश विश्वकर्मा एवं सेन्साई गौर मोहन दास तथा कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।