भारत में सिनेमा और क्रिकेट मनोरंजन के बड़े साधन माने जाते हैं। हिंदी फिल्मों की बात करें तो इनमें पुराने जमाने से एक खतरनाक विलन का होना जरूरी रहा है। कुछ आइकॉनिक विलन हैं जिनका मुकाबला आज तक कोई नहीं कर पाया। क्या आप बता सकते हैं इन 10 विलन के नाम?
भारतीय फिल्मों के इतिहास में अगर खतरनाक विलनों की बात करें तो शोले फिल्म याद आती है। मूवी के मेन विलन का रोल अमजद खान ने निभाया है। क्या आपको याद है फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम क्या था? जवाब अगली स्लाइड में देख सकते हैं।
जवाब: शोले में अमजद खान गब्बर सिंह बने हैं। गब्बर के बाद दूसरा खतरनाक विलन कैरेक्टर जिसकी आंखों से लोग डर जाते हैं। हम बात कर रहे हैं अमरीश पुरी की। आपको याद है मिस्टर इंडिया में उस खतरनाक विलन का नाम जो बात-बात पर खुश हो जाता था?
जवाब: मोगैंबो। ये सारे टेस्ट तो आसान थे। अब आपके फिल्मी आईक्यू टेस्ट का लेवल थोड़ा बढ़ा लेते हैं। मिर्जापुर में बीना भाभी के ससुर बने कुलभूषण खरबंदा कभी खतरनाक विलन रहे हैं। शान फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम बता सकते हैं?
जवाब: शाकाल। आइकॉनिक विलन की बात हो तो अजीत का नाम आना लाजमी है। कालीचरण फिल्म में उनका विलन कैरेक्टर काफी पॉप्युलर रहा है। क्या आपको याद है कि सारा शहर उन्हें किस नाम से जानता था? अगली स्लाइड जवाब देखें।
जवाब: लॉयन। अनुपम खेर ने अपने करियर में कई तरह के रोल किए हैं। कर्मा फिल्म में उनका विलन का किरदार काफी खतरनाक था। फोटो देखकर ना याद आया हो तो अगली स्लाइड में जवाब देख लें।
जवाब: डॉक्टर डैंग। अगला विलन आपको गेस करना है दुश्मन फिल्म का। रोल आशुतोष राणा ने निभाया है। अगली स्लाइड में जवाब देखें।
जवाब है- गोकुल पंडित। अब बात करते हैं एक ऐसे विलन की जिसका नाम गेस करने के लिए आपको दिमाग पर काफी जोर देना पड़ सकता है। बाजीगर में शाहरुख खान विलन बने हैं। क्या आपको उनका नाम याद है? आगे देखें जवाब।
जवाब: राहुल मेहरा। अग्निपथ के विलन का नाम कौन भूल सकता है। डैनी ने ये रोल प्ले किया है। गेस तो कर ही लिया होगा? आगे देखें।
जवाब: कांचा चीना। विलन की बात हो और गुलशन ग्रोवर का जिक्र ना आए, ऐसा नहीं हो सकता। राम लखन में उन्होंने जो रोल निभाया वो उनके असली नाम पर भारी पड़ गया।
जवाब- केसरिया विलायती (बैड मैन)। आशुतोष राणा संघर्ष फिल्म में एक और यादगार विलन का रोल कर चुके हैं। नहीं याद आया तो हम बता देते हैं- लज्जा शंकर पांडे।