India Secures Third Place at Peru Shooting World Cup with 7 Medals Including 2 Golds खेल : निशानेबाजी - पेरू विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा भारत, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia Secures Third Place at Peru Shooting World Cup with 7 Medals Including 2 Golds

खेल : निशानेबाजी - पेरू विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा भारत

पेरू विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा भारत निशानेबाजी 02 स्वर्ण सहित

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 22 April 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
खेल : निशानेबाजी - पेरू विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा भारत

पेरू विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा भारत निशानेबाजी

02 स्वर्ण सहित कुल सात पदक भारत ने जीते

10 कुल पदकों हासिल करके चीन शीर्ष पर रहा

लीमा (पेरू), एजेंसी। भारत यहां संपन्न हुई विश्व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पृथ्वीराज तोंडाइमान और प्रगति दुबे की भारतीय जोड़ी ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा के पदक दौर में पहुंचने में असफल रही।

सोमवार को ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में तोंडाइमान और दुबे 134 का संयुक्त स्कोर बनाकर आठवें स्थान पर रहे। लक्ष्य और नीरू की अन्य भारतीय जोड़ी 128 के कुल स्कोर के साथ 13वें स्थान पर रही। केवल शीर्ष चार टीमें ही पदक दौर में पहुंची थीं।

बराड़ ने दिलाया अंतिम पदक : सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत को अंतिम पदक दिलाया। इससे देश के पदकों की संख्या सात हो गई, जिनमें दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य शामिल हैं।

अमेरिका ने भी सात पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया लेकिन अधिक स्वर्ण पदक जीतने के कारण वह भारत से आगे दूसरे स्थान पर रहा। चीन चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा।

सुरुचि को दोनों स्वर्ण : भारत के लिए असाधारण प्रदर्शन करने वाली 18 वर्षीय सुरुचि इंदर सिंह रहीं, जिन्होंने देश के लिए दोनों स्वर्ण जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वालीं मनु भाकर को पछाड़ स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने सौरभ चौधरी के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल का मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी हासिल किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।