बॉलीवुड फिल्मों में जितना ध्यान फिल्म की कहानी पर दिया जाता है। उतना ही ध्यान एक्टर्स की कॉस्ट्यूम और सेट्स पर भी दिया जाता है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की 7 हिरोइनों के नाम जिन्होंने सबसे भारी कॉस्ट्यूम्स पहने।
साल 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का शर्मा ने चन्ना मेरेया गाने में 17 किलो का लहंगा पहना था। फिल्म रिलीज के वक्त एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि उन्होंने करीब 17 किलो का लहंगा पहना था। वहीं, साथ में 3 किलो की ज्वेलरी पहनी थी। उन्होंने करीब 20 किलो का कॉस्ट्यूम पहना था।
फिल्मी बीट की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास में करीब 10 किलो का लहंगा पहना था।
फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण ने करीब 20 किलो का आर्मर (कवच) पहना था।
जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय का शादी का जोड़ा करीब साढ़े तीन किलो का था। वहीं, पूरी फिल्म के दौरान ऐश्वर्या ने करीब 200 किलो की ज्वेलरी पहनी थी।
फिल्म पुली में श्रीदेवी ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया गोल्ड गाउन पहना था। उस गाउन का वजन 20 किलो बताया जाता है।
किडनैप फिल्म में सोफी चौधरी ने शीशे से जड़ा कोऑर्ड सट पहना था। उस ड्रेस का वजह 20 किलो बताया जाता है।
करीना कपूर खान ने फिल्म की एंड का में करीब 32 किलो का लहंगा पहना था।