Vandalism at Martyrs Memorial Sparks Outrage in Guwa Jharkhand Mukti Morcha Activists Demand Action गुवा शहीद स्मारक पर असामाजिक तत्वों की तोड़फोड़ से झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsVandalism at Martyrs Memorial Sparks Outrage in Guwa Jharkhand Mukti Morcha Activists Demand Action

गुवा शहीद स्मारक पर असामाजिक तत्वों की तोड़फोड़ से झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश

गुवा में शहीद स्मारक परिसर में पानी के नल को तोड़ने की घटना से नाराजगी का माहौल है। झामुमो के कार्यकर्ताओं ने इसे सुनियोजित कृत्य मानते हुए गुवा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों का कहना है...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाWed, 23 April 2025 01:59 PM
share Share
Follow Us on
गुवा शहीद स्मारक पर असामाजिक तत्वों की तोड़फोड़ से झामुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश

गुवा।गुवा शहीद स्मारक परिसर में लगाए गए पानी नल को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की घटना से इलाके में नाराजगी का माहौल है। खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं में इस कृत्य को लेकर तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है। झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता वृन्दावन गोप ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुवा थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना सुनियोजित रूप से स्मारक की गरिमा को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से की गई है।वृन्दावन गोप ने कहा कि शहीदों की याद में बनाए गए इस स्मारक को नुकसान पहुँचाना न सिर्फ सामाजिक भावनाओं से खिलवाड़ है, बल्कि यह झारखंड आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत का अपमान भी है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्मारक परिसर में सार्वजनिक सुविधा के लिए पानी नल लगाया गया था, जिससे आगंतुकों और श्रद्धांजलि देने आने वालों को सुविधा हो सके। लेकिन मंगलवार बीती रात में कुछ अराजक तत्वों ने नल को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गुवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। झामुमो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलनात्मक रुख अपनाने को बाध्य होंगे। शहीद स्मारक को लेकर लोगों की भावनाएं गहराई से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं न केवल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं, बल्कि असामाजिक मानसिकता को भी उजागर करती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।