10 latest kurti design patterns images name for stitching ideas कुर्ती सिलवाने से पहले जान लें इन डिजाइन के नाम, बुटीक वाली आंटी भी हो जाएंगी इंप्रेस
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलकुर्ती सिलवाने से पहले जान लें इन डिजाइन के नाम, बुटीक वाली आंटी भी हो जाएंगी इंप्रेस

कुर्ती सिलवाने से पहले जान लें इन डिजाइन के नाम, बुटीक वाली आंटी भी हो जाएंगी इंप्रेस

Kurti design pattern names: लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से समर के लिए कुर्ता सिलवाने जा रहीं लेकिन कुर्ती के डिजाइन के नाम नहीं पता तो जान लें। ये 10 लेटेस्ट डिजाइन और पैटर्न की कुर्ती के नाम। जिसकी मदद से स्टिचिंग का आइडिया देना आसान हो जाएगा।

AparajitaWed, 16 April 2025 02:57 PM
1/11

कुर्ती डिजाइन नेम

कुर्ते का ट्रेंड समर में काफी ज्यादा रहता है। वजह है कूल एंड कंफर्टेबल लुक। कॉटन, लिनेन जैसे फैब्रिक ना केवल गर्मियों में कूल रखते हैं बल्कि स्टाइलिश होने के बाद भी ये आपको कंफर्ट जोन में रखती हैं। लेकिन काफी सारी लड़कियों को अलग-अलग डिजाइन की कुर्तियों के नाम ही नहीं पता होते। इसलिए बुटीक वाली आंटी के पास स्टिचिंग के लिए जाने से पहले इन कुर्तियों की डिजाइन के नाम जरूर जान लें।

2/11

ए लाइन कुर्ती

ए लाइन कुर्ती नीचे की तरफ हल्की फ्लेयर लिए होती है। और फॉर्मल वियर में काफी ज्याद पसंद की जाती है। वहीं पियर शेप बॉडी के लिए ये कुर्ती डिजाइन बेस्ट होती है। (Image credit- Pintrest)

3/11

अंगरखा कुर्ती

जिस कुर्ते में नेकलाइन के साथ स्टिचिंग साइड बस्ट तक आती है और नीचे की तरफ घेर होता है। बेसिकली ये कुर्ती आदमियों के ट्रेडिशनल कपड़े अंगरखा से इंस्पायर होती है। ये कुर्ता डिजाइन भी काफी खूबसूरत लुक देता है। (image credit-pintrest)

4/11

स्ट्रेट कट कुर्ती

सिंपल कुर्ती डिजाइन जिसे कह सकते हैं। इसमे साइड से स्लिट होने के साथ ही ये बिल्कुल स्ट्रेट कट होती है। आमतौर पर हर लड़की की वॉर्डरोब में स्ट्रेट कट कुर्ती जरूर होती है। (Image credit- Pintrest)

5/11

एम्पायर वेस्ट कुर्ती

एम्पायर वेस्ट कुर्ती में बस्ट एरिया के पास से ही प्लीट्स या कलियां जुड़ी होती हैं और वेस्ट लाइन पर बिल्कुल लूज फिटिंग की होती हैं। ( Image credit-Pintrest)

6/11

अनारकली कुर्ती

लांग लेंथ, घेरदार और ढेर सारी कलियों को जोड़कर जिस कुर्ती को तैयार किया जाता है। वो अनारकली कुर्ती बोली जाती है। (Image credit- Pintrest/ Sayali Nanaware)

7/11

फ्लेयर कुर्ती

गॉर्जियस और बेफिक्रा लुक चाहिए तो फ्लेयर कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। ये कुर्ता डिजाइन बिल्कुल लूज फिटिंग का होता है। बस्ट एरिया से ही इसमे काफी घेर होता है और कंफर्टेबल लुक देती है। (Image credit-pintrest)

8/11

ट्रेल कट कुर्ती

ट्रेल कट कुर्ती फ्रंट से शार्ट और बैक से लंबी होती है। ये कुर्ता डिजाइन पैंट और जींस के साथ अट्रैक्टिव लुक देता है। (Image credit-Pintrest)

9/11

हाई लो कुर्ती डिजाइन

हाई लो कुर्ती डिजाइन फ्रंट और बैक से एक जैसे लेंथ की होने के साथ साइड से लंबी होती है। या फिर फ्रंट से शार्ट होकर धीरे-धीरे पीछे की तरफ लेंथ लांग हो जाती है। एस्मेट्रिकल डिजाइन की कुर्ती भी इसे बोल सकते हैं। (Image credit- Pintrest)

10/11

शर्ट स्टाइल कुर्ती

जिस कुर्ते में मेंस के जैसे शर्ट की डिजाइन और स्लीव बनी होती है वो शर्ट स्टाइल कुर्ती बोली जाती है। (Image credit-Pintrest/ Shaista Shahid)

11/11

कफ्तान कुर्ती

कफ्तान कुर्ता डिजाइन कंफर्टेबल होता है। इसमे नेकलाइन तो डिफाइन होती है लेकिन स्लीव को अलग से कटिंग करके नहीं बनाया जाता। ये कुर्ते के साथ अटैच होती है और केवल हल्की स्टिच से पार्ट में डिवाइड किया गया रहता है। (Image credit-Pintrest)