Maharashtra government mahayuti richest minister deputy cm eknath shinde assets ajit pawar cm devendra fadnavis net wort एकनाथ शिंदे और अजित पवार में से कौन ज्यादा अमीर, देवेंद्र फडणवीस के पास कितनी संपत्ति
Hindi Newsफोटोदेशएकनाथ शिंदे और अजित पवार में से कौन ज्यादा अमीर, देवेंद्र फडणवीस के पास कितनी संपत्ति

एकनाथ शिंदे और अजित पवार में से कौन ज्यादा अमीर, देवेंद्र फडणवीस के पास कितनी संपत्ति

  • 42 में से 20 मंत्री भाजपा, 12 शिवसेना और 10 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार के 100 फीसदी मंत्री करोड़पति हैं।

Nisarg DixitMon, 6 Jan 2025 11:30 AM
1/5

मंगल प्रभात लोढ़ा

महायुति यानी महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल मंत्रियों की संख्या 42 है। संपत्ति के मामले में शीर्ष पर भारतीय जनता पार्टी के कोटे से मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा हैं। ADR की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 447.09 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

2/5

आबिटकर प्रकाश आनंदराव

करोड़पति मंत्रियों की लिस्ट में सबसे आखिर में शिवसेना कोटे से मंत्री बने आबिटकर प्रकाश आनंदराव हैं। उनके पास 1 करोड़ 60 लाख 85 हजार 796 रुपये की संपत्ति है। उम्र- 50, शिक्षा- ग्रेजुएट

3/5

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

कोपरी-पचपाखड़ी से विधानसभा चुनाव जीतने वाले शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बने हैं। उनके पास 37 करोड़ 68 लाख 58 हजार 150 रुपये की संपत्ति है। उम्र- 60, शिक्षा- ग्रेजुएट

4/5

उपमुख्यमंत्री अजित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार भी महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास 124 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। उम्र- 65, शिक्षा- 12वीं

5/5

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

ADR की रिपोर्ट में दर्ज आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास 13 करोड़ 27 लाख 47 हजार 728 रुपये है। उम्र- 54, शिक्षा- ग्रेजुएट प्रोफेशनल