List of Most Sixes in IPL by Indians Openers Virat Kohli on the verge of creating history in IPL 2025 IPL में किस भारतीय ओपनर ने ठोके सबसे ज्यादा छक्के? इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
Hindi NewsफोटोखेलIPL में किस भारतीय ओपनर ने ठोके सबसे ज्यादा छक्के? इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली

IPL में किस भारतीय ओपनर ने ठोके सबसे ज्यादा छक्के? इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप-6 भारतीय सलामी बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल से लेकर शुभमन गिल तक का नाम शामिल है। विराट कोहली दूसरे पायदान पर विराजमान हैं।

Md.Akram Tue, 29 April 2025 05:48 PM
1/6

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2025 में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। वह आईपीएल में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा सिक्स ठोकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली अब तक 171 सिक्स लगा चुके हैं और लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उन्हें टॉप पर पहुंचने के लिए केवल चार छक्कों की जरूरत है।

2/6

केएल राहुल

रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम फिलहाल आईपीएल में भारतीय ओपनर के रूप में सर्वाधिक छक्के लगाने का दर्ज है। वह 174 छक्के उड़ा चुके हैं। राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (डीली) का हिस्सा हैं। वह डीसी के लिए ओपनिंग नहीं कर रहे। ऐसे में कोहली उन्हें जल्द ही पछाड़ सकते हैं।

3/6

शिखर धवन

लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं। उन्होंने 143 छक्के लगाए हैं। धवन आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं।

4/6

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खेलने वाले रोहित शर्मा सूची में चौथे स्थान पर हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के रूप में 135 छक्के मारे हैं।

5/6

वीरेंद्र सहवाग

पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी फेहरिस्त में शामिल हैं। सहवाग ने 104 सिक्स जड़े हैं। उन्होंने साल 2015 में आखिरी आईपीएल मैच खेला था।

6/6

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल लिस्ट में छठे पायदान पर हैं। उन्होंने आईपीएल में बतौर ओपनर 100 छक्के जमाए हैं। उन्होंने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 84 रनों की पारी की दौरान यह आंकड़ा छुआ।