848 वाहनों की जांच, 1.83 लाख लगाया जुर्माना
नवादा पुलिस ने जिले भर में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में 848 वाहनों की जांच की गई, जिसमें ₹1.83 लाख का जुर्माना लगाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण...

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की पुलिस का जिले भर में वाहनों की जांच का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच का अभियान चलाया गया। इसके तहत नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे के अलावा विभिन्न सड़क मार्गों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले भर में दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच की गयी। वहीं नियमों के उल्लंघन मामले में डिफॉल्टर पाये गये वाहनों पर जुर्माना लगाया। देर रात चलाये गये अभियान के तहत कुल 848 वाहनों की जांच की गयी। इन पर कुल 01 लाख 83 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वाहनों का ऑन दी स्पॉट विभिन्न मोटर वाहन अधिनियम के तहत एचएचडी से चालान काटा गया। जांच के दौरान वाहनों की डिक्की आदि की सघनता से तलाशी ली गयी। ताजा समाचार मिलने तक कहीं से किसी प्रतिबंधित अथवा गैर कानूनी सामान की बरामदगी की सूचना नहीं है। अपराध नियंत्रण को ले अभियान पुलिस द्वारा यह अभियान जिले भर में विधि व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया। इसके तहत वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में सभी जगहों पर अभियान चलाया गया। एसडीपीओ व सर्किल इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों ने जांच की मॉनिटरिंग की। एक साथ जिले भर में चलाये गये वाहनों की जांच से अवैध धंधा करने वालों में दहशत का माहौल बना है। पुलिस के मुताबिक वाहनों की जांच का अभियान जिले भर में अनवरत रूप से जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।