sachin pilot congratulates ashok Gehlot for becoming grandfather know what he said अशोक गहलोत को दादा बनने पर सचिन पायलट ने दी बधाई, बेटे वैभव को भी दी शुभकामनाएं, Rajasthan Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़sachin pilot congratulates ashok Gehlot for becoming grandfather know what he said

अशोक गहलोत को दादा बनने पर सचिन पायलट ने दी बधाई, बेटे वैभव को भी दी शुभकामनाएं

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत दादा बने हैं। बेटे वैभव गहलोत के यहां बेटे ने जन्म लिया है। इस खास मौके पर सचिन पायलट भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से वैभव और अशोक गहलोत दोनों को बधाई दी।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, जयपुरThu, 3 April 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
अशोक गहलोत को दादा बनने पर सचिन पायलट ने दी बधाई, बेटे वैभव को भी दी शुभकामनाएं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत दादा बने हैं। बेटे वैभव गहलोत के यहां बेटे ने जन्म लिया है। इस खास मौके पर सचिन पायलट भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से वैभव और अशोक गहलोत दोनों को बधाई दी। अशोक गहलोत की बहू हिमांशी गहलोत को भी सचिन पायलट ने शुभकामनाएं भेजी हैं।

अशोक गहलोत के दादा बनने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लिखा कि वैभव गहलोत और हिमांशी गहलोत को पुत्र के जन्म पर हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी एवं सुनीता गहलोत जी सहित समस्त परिजनों को भी हार्दिक बधाई देता हूं। बता दें कि पिछली सरकार में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच रिश्ते मधुर कम ही रहे। अधिकतर दोनों के बीच खटपट की खबरों ने प्रदेश की राजनीति में सुर्खियां भी खूब बटोरी।

अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी प्रमुख पदों पर रहे हैं। वैभव गहलोत जालोर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे। इससे पहले वह राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस नेता के रूप में ही काम कर रहे हैं। वैभव गहलोत ने अपने पिता बनने की खुशी में लिखा कि परमपिता की असीम अनुकम्पा से हमारे घर में खुशियों की नई किलकारी गूंजी है। भगवान की कृपा से हमें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। हिमांशी और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं हमारे लिए अनमोल हैं।