After hathras professor now principal has also been arrested by police in the sexual abuse case हाथरस के अय्याश प्रोफेसर के बाद अब प्राचार्य को पुलिस ने दबोचा, यौन शोषण मामले में हुई गिरफ्तारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़After hathras professor now principal has also been arrested by police in the sexual abuse case

हाथरस के अय्याश प्रोफेसर के बाद अब प्राचार्य को पुलिस ने दबोचा, यौन शोषण मामले में हुई गिरफ्तारी

हाथरस प्रोफेसर रजनीश कुमार छात्राओं के यौन शोषण के मामले में जेल में बंद है। एसआईटी द्वारा की गई पड़ताल में अब कॉलेज के प्राचार्य भी घिर गए हैं। शिकायतकर्ता के बयान के बाद जांच के घेरे में आए प्राचार्य को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Pawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, हाथरसWed, 23 April 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
हाथरस के अय्याश प्रोफेसर के बाद अब प्राचार्य को पुलिस ने दबोचा, यौन शोषण मामले में हुई गिरफ्तारी

हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर रजनीश कुमार छात्राओं के यौन शोषण के मामले में जेल में बंद है। पुलिस की एसआईटी द्वारा की गई पड़ताल में अब कॉलेज के प्राचार्य भी घिर गए हैं। शिकायतकर्ता के बयान के बाद जांच के घेरे में आए प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में दिए गए बयानों में छात्रा ने प्राचार्य पर शिकायत करने के बाद धमकाने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले की जानकारी एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान दी है।

बागला डिग्री कॉलेज के चीफ प्रोक्टर व वरिष्ठ प्रोफेसर पर छात्रों के यौन शोषण का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे प्रयागराज से पिछले महीने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। अब इस मामले में बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ महावीर सिंह छौंकर के ऊपर भी पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश कुमार के बाद प्राचार्य को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंडी समिति अलीगढ़ रोड से उसे रात को करीब साढ़े सात बजे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की सुबह जिला अस्पताल में प्राचार्य का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद एसपी ने प्रेसवार्ता की। जिसमें पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिह्ना ने बताया कि इस मामले में कुछ पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान पुलिस को दर्ज कराए हैं।

ये भी पढ़ें:पहलगाम हमले में मारे गए शुभम के परिवार का योगी ने लिया हाल, घर पहुंचे डीएम
ये भी पढ़ें:मायके छोड़ने के बहाने जंगल में ले जाकर बीवी पर गड़ासे से किया हमला

इन बयानों में यह सामने आया है कि छात्राओं द्वारा अपने यौन शोषण की शिकायत तो प्राचार्य से की गई, लेकिन प्राचार्य द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया और छात्राओं को धमकाते हुए वापस भेज दिया गया। जिससे स्पष्ट होता है कि छात्रों के यौन शोषण की जानकारी होने के बाद भी अपराध को लगातार बढ़ावा देने में प्राचार्य की भूमिका रही है। इसी के आधार पर प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।