कोटद्वार में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में आतंकवाद का...
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों व स्थानीय लोगों पर किए गए हमले पर रोष व्यक्त किया है। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से आक्रोशित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में तहसील चौक पर प्रदर्शन किया और आतंकवाद का पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद का प्रतिरोध करती है। कहा कि जम्मू कश्मीर में आए दिन आतंकी लोगों पर हमला कर रहे हैं। इससे केंद्र सरकार के सुरक्षा तंत्र पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब समय आ गया है कि आतंकवादियों को उनकी कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। तत्पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर पेशावर काण्ड की बरसी पर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, प्रवेश रावत , गोपाल सिंह गुसाईं, मनोज बिष्ट, चंद्रमोहन सिंह रावत और मो.स्वाले सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।