Temperatures cross 40 in Rajasthan, know the weather till April 3 राजस्थान में पारा 40 पार, 2-3 डिग्री ताप गिरने के आसार; जानिए 3 अप्रैल तक का मौसम अपडेट, Rajasthan Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Temperatures cross 40 in Rajasthan, know the weather till April 3

राजस्थान में पारा 40 पार, 2-3 डिग्री ताप गिरने के आसार; जानिए 3 अप्रैल तक का मौसम अपडेट

  • इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अनुमान लगाया है कि आने वाले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जानिए मौसम के ताजा अपडेट।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुरFri, 28 March 2025 03:28 PM
share Share
Follow Us on
राजस्थान में पारा 40 पार, 2-3 डिग्री ताप गिरने के आसार; जानिए 3 अप्रैल तक का मौसम अपडेट

राजस्थान का पारा दिनों दिन चढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान पारा 40 के पार दर्ज किया गया। हालांकि इस बीच न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अनुमान लगाया है कि आने वाले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जानिए मौसम के ताजा अपडेट।

20-30 KM की हवाएं और तापमान में गिरावट

जयपुर के मौसम विज्ञान सेंटर ने दैनिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आने वाले 4-5 दिनों में मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहेगा। इसके साथ ही आगामी 48 घंटों के दौरान उत्तरी राजस्थान में अपेक्षाकृत 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही आने वाले 48 घंटों में हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना बन रही है।

ये भी पढ़ें:CM भजनलाल को फिर मिली जान से मारने की धमकी; बीकानेर सेंट्रल जेल से आदिल अरेस्ट

जानिए 3 अप्रैल तक के मौसम का हाल

आज 28 मार्च से लेकर आने वाली 3 अप्रैल तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ये हाल पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में देखने को मिलने के आसार हैं। इस प्रकार इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं होने के आसार हैं। इस बीच 1 अप्रैल तक राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी 3 अप्रैल तक आसमान मुख्य तौर पर साफ रहने की संभावना है। आज यहां अधिकतम तापमान 32 तो वहीं न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है।

जानिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान वाले इलाके

अधिकतम तापमान वाले इलाकों की बात करें तो इसमें; धौलपुर में 40.6, कोटा में 40.2, चित्तौड़गढ़ में 39.7,फतेहपुर में 38.7, पिलानी में 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अगर न्यूनतम तापमान वाले इलाकों की बात करें तो इसमें; फतेहपुर में 9.8, पाली में 9.9, सांगरिया और सिरोही में 13.8, बीकानेर में 14.8, ईआर रोड में 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।