हर भारतीय के प्रेरणाश्रोत हैं आंबेडकर : कांग्रेस
सीतामढ़ी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भीम शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद और मुख्य अतिथि राजीव पासवान ने बाबासाहेब के योगदान और उनके सपनों...

सीतामढ़ी। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर सोमवार को नगर के ललित आश्रम गांधी मैदान में भीम शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद ने की। कार्यक्रम में प्रदेश पर्यवेक्षक राजीव पासवान विहंगम मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हम उस महान व्यक्तित्व को नमन करते हैं, जिन्होंने भारत के संविधान को आकार दिया, सामाजिक समानता की अलख जगाई और वंचितों को आवाज दी। जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके सपनों का भारत बनाना है, जहां न्याय, समानता और भाईचारा हो। प्रदेश प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार राम द्वारा सभी नेताओं को नीला अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, सीताराम झा, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, बीरेंद्र राम, ताराकांत झा, अंजारुल हक, कमलेश सिंह, मनोज सिंह, संपूर्णानंद झा, रामू मिश्रा, मोनी गुप्ता, अर्जुन खिरहर, सेराज अहमद, प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा, शम्स शाहनवाज, इरशाद खान, धीरज सिंह, संजय राम, नेयाजुद्दीन खान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहन कुमार, ऊषा शर्मा, शफी अहमद फूलबाबू,आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।