चलती ट्रेन में 60 साल की बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़, रेप का भी प्रयास
- इंदौर से आ रही महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन में 60 साल की बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़ और रेप का भी प्रयास किया। शिकायत के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया गया। मामले में जांच पड़ताल किया जा रहा है।

महाकाल एक्सप्रेस में 60 साल की बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़ और रेप का प्रयास का मामला सामने आया है। इंदौर से कानपुर गोविंदपुरी आ रही 60 साल की महिला से आठ यात्रियों ने छेड़छाड़, छिनैती, रेप का प्रयास और फब्तियां कसने की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना इंदौर हस्तांतरित कर दी है। जीआरपी की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है।
लखनऊ की महिला इंदौर से महाकाल एक्सप्रेस पर सवार हुई। ट्रेन इंदौर से सवा घंटे विलंब से चली। कानपुर सेंट्रल देर रात को आई। महिला का आरोप था बी-3 सीट नंबर 34 से 39 तक सवार युवकों सहित आठ ने छेड़ाछाड़ कर रेप का प्रयास किया। सफल न होने पर मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश की। यात्रियों ने विरोध किया तो आरोपी हट गए।
रास्ते में एस्कॉर्ट के सिपाही आए तो वह भी समझाकर चले गए। रास्ते में सभी उतर गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। अब इंदौर रेलवे पुलिस विवेचना करके सच्चाई सामने ले आएगी।
रेप के आरोपित ने युवती से छेड़खानी कर धमकाया
सनिगवां में जमानत पर आये दुष्कर्म के आरोपित ने युवती को परेशान कर छेड़खानी की। विरोध करने पर धमका रहा है। पीड़िता के पिता ने चकेरी थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार 21 वर्षीय बेटी को राजा प्रताप सिंह उर्फ राजा ठाकुर नाम का युवक बेटी को परेशान कर रहा है। आरोपित के खिलाफ रेप का केस चकेरी थाने दर्ज है। आरोपित जमानत पर है और बेटी से छेड़खानी करता है। विरोध करने पर पीड़िता को फोन किया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।