विकास गोयल बने विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र
Agra News - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया है। गैर जनपद से आए न्यायिक अधिकारियों को तैनाती दी गई है। पुष्पक उपाध्याय को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट बनाया गया है। मृत्युंजय...

हाईकोर्ट इलाहाबाद ने वरिष्ठता क्रम के आधार पर न्यायिक अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया है। साथ ही गैर जनपद से आए न्यायिक अधिकारियों को यहां तैनाती दी है। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए न्यायिक अधिकारी पुष्पक उपाध्याय को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट, न्यायिक अधिकारी विकास गोयल को विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र बनाया है। इसके अलावा अभी तक लघुवाद न्यायाधीश के पद पर कार्यरत मृत्युंजय श्रीवास्तव को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सीजेएम के पद पर कार्यरत अचल प्रताप सिंह अब सिविल जज सीनियर डिवीजन होंगे। सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर कार्यरत शिवानंद गुप्ता को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया है। इसी तरह न्यायिक अधिकारी लाल बहादुर को लघुवाद न्यायाधीश एवं न्यायिक अधिकारी अंकित मिश्रा को सिविज जज जूनियर डिवीजन बनाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।