Attempted Assault in Pinahat Woman Attacked at Home घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार का प्रयास , Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAttempted Assault in Pinahat Woman Attacked at Home

घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार का प्रयास

Agra News - पिनाहट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक जवान ने 30 वर्षीय विवाहित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। पति गुरुग्राम में टैक्सी चलाते हैं। महिला ने थाने में तहरीर दी है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 7 Nov 2024 07:06 PM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार का प्रयास

थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के एक मोहल्ले की महिला से जवान ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। दुष्कर्म का प्रयास किया। पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। पीड़ित महिला ने थाना पिनाहट में तहरीर दी है। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय विवाहित महिला आठ वर्षीय बेटे के साथ घर पर अकेली थी। पति गुरुग्राम में टैक्सी चलाते हैं। महिला का आरोप है कि छह नवंबर बुधवार की रात्रि करीब 12.30 बजे कस्बे के मोहल्ला मार निवासी जवान घर में घुस आया। बदनीयत से दबोच लिया। विरोध करने पर मुंह को हाथ से दबा दिया। दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला घर के बाहर भागी। पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी जवान मौके से भाग गया। पीड़ित महिला थाने पहुंची। तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।