Farmers in Kasganj Worried as Storms and Rain Disrupt Wheat Harvest आंधी व बारिश ने बढ़ाई है किसानों की चिंता, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsFarmers in Kasganj Worried as Storms and Rain Disrupt Wheat Harvest

आंधी व बारिश ने बढ़ाई है किसानों की चिंता

Agra News - कासगंज में किसान गेहूं की फसल की कटाई कर रहे हैं, लेकिन आंधी और बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। हाल की बारिश से तापमान 34 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जिससे गर्मी में राहत मिली है। हालांकि, कई किसानों...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 14 April 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
आंधी व बारिश ने बढ़ाई है किसानों की चिंता

कासगंज। जनपद में किसान गेहूं की फसल की कटाई में जुटे हैं। ऐस में आंधी व बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार की शाम को भी आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बारिश के बाद तापमान 34 डिग्री सेल्सियस होने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। रविवार को दिन में मौसम साफ रहा। शाम होते ही आसमान में बादल छाए तो किसानों परेशान हो उठे। किसान गेहूं की फसल की कटाई के बाद उसे निकालकर घर ले जा रहे हैं। शनिवार की देरशाम आई तेज आंधी व हल्की बारिश के बाद उन किसानों की गेहूं की फसल भीग गई। जिन्होंने फसल काटकर खेतों में डाली है। जिन किसानों ने गेहूं की निकासी करा ली और भूसा खेतों में ही छोड़ दिया। उनका भूसा आंधी में उड़ गया। जिले में किसानों ने एक लाख से अधिक हैक्टैयर भूमि में गेहूं की फसल की है। जिले में अभी भी 50 प्रतिशत गेहूं की फसल की कटाई रह गई है।

आंधी बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

कासगंज। जनपद में लगातार दो दिन लगातार आई आंधी व हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के सेल्सियस के करीब रह रहा है।

आंधी आते ही बिजली हो जाती है गुल

कासगंज। जनपद में दो दिनों से लगाताार आ रही आंधी व बारिश के बाद बिजली गुल हो जा रही है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गत शुक्रवार को आई आंधी में पेड़ व बिजली पोल उखड़कर गिर गए। जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।