Indian Farmers Union Holds Conference in Kamla Nagar New Leaders Elected भारतीय किसान संघ के ब्रज प्रांत अध्यक्ष बने दिनेश शाह, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIndian Farmers Union Holds Conference in Kamla Nagar New Leaders Elected

भारतीय किसान संघ के ब्रज प्रांत अध्यक्ष बने दिनेश शाह

Agra News - भारतीय किसान संघ का अधिवेशन रविवार को कमला नगर में हुआ, जिसमें दिनेश शाह को ब्रज प्रांत अध्यक्ष और धर्मेंद्र कुमार को महामंत्री नियुक्त किया गया। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रस्ताव पास...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 22 Sep 2024 08:16 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय किसान संघ के ब्रज प्रांत अध्यक्ष बने दिनेश शाह

भारतीय किसान संघ का रविवार को कमला नगर में अधिवेशन हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी के रूप में गुजरात से संघ के अखिल भारतीय मंत्री बाबू भाई पटेल ने शिरकत की। यहां हाथरस के दिनेश शाह को ब्रज प्रांत अध्यक्ष और मथुरा के धर्मेंद्र कुमार को प्रांत महामंत्री, रेखा शर्मा को महिला प्रमुख नियुक्त किया। वहीं, नवनियुक्त प्रांत अध्यक्ष ने खुले अधिवेशन में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रांत महामंत्री ऋषि कुमार ने खुले अधिवेशन में तीन वर्ष का व्रत रखा और प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि ब्रज प्रांत में पिछले सत्र में 22 हजार सदस्य बनाए हैं। वर्तमान समय में संख्या 54 हजार हो गई है।

संघ प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में मजबूती के साथ उभरा है। अधिवेशन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ है कि बैंक द्वारा किसानों के ऋण देने और भारयुक्त प्रमाण पत्र प्रक्रिया को ऑनलाइन कार्रवाई कर एक सप्ताह में राजस्व रिकार्ड में स्वयं दर्ज कराने का प्रावधान किया जाए।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राज सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर, रामकुमार जुरेल, सोनपाल सिंह, प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिकरवार, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।