श्याम नाम की लगायी मेहंदी .....
Agra News - खाटूश्याम मंदिर में श्री श्याम कृपा सेवक परिवार के वार्षिकोत्सव पर श्री श्याम आराधना महोत्सव मनाया गया। भक्तों ने मेहंदी लगाकर उत्सव को खास बनाया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजनों पर महिलाएं नृत्य करती...

खाटूश्याम मंदिर जीवनी मंडी में श्री श्याम कृपा सेवक परिवार के प्रथम वार्षिकोत्सव पर श्री श्याम आराधना महोत्सव का आयोजन हुआ। भक्तों ने श्याम भक्ति के रंग में डूबी मेहंदी रचाकर उत्सव को खास बना दिया। मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। ढोलक और मंजीरे की थाप पर श्याम की सखियां झूम उठीं। भजनों पर महिलाएं भावविभोर होकर नृत्य करने लगीं। ‘श्याम नाम की मेहंदी रचाकर..., ‘श्याम रंग चढ़ा... जैसे भजनों पर श्रद्धा उमड़ पड़ी। मेहंदी से रचे हाथों के साथ महिलाएं संकीर्तन में शामिल हुईं। इस मौके पर लता चतुर्वेदी, कांता अग्रवाल, काजल अग्रवाल, नीतू अवस्थी, चंचल गुप्ता, मुस्कान वशिष्ठ, अनु गुप्ता, माधुरी, लक्ष्मी, पद्मा, दीपा, पलक, रजत अग्रवाल, हर्ष चतुर्वेदी और राजीव नगाईच उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।