SP Awakened Pride Ceremony in Bheenpur Kalan Focus on Dr B R Ambedkar s Legacy सपा आंबेडकर वाहिनी ने भाजपा पर तंज कसे, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsSP Awakened Pride Ceremony in Bheenpur Kalan Focus on Dr B R Ambedkar s Legacy

सपा आंबेडकर वाहिनी ने भाजपा पर तंज कसे

Agra News - सपा आंबेडकर वाहिनी का पीडीए स्वाभिमान समारोह बीनपुर कला में हुआ। मुख्य अतिथि विक्रम सिंह यादव ने भाजपा पर बाबा साहब के संविधान का हवाला देते हुए तंज कसा। विनय कुशवाहा ने दलितों के अधिकारों के लिए बाबा...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 10 April 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
सपा आंबेडकर वाहिनी ने भाजपा पर तंज कसे

सपा आंबेडकर वाहिनी का पीडीए स्वाभिमान समारोह अमांपुर विधानसभा के गांव बीनपुर कला में हुआ। समारोह आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश प्रधान ने कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के संविधान को लेकर भाजपा पर तंज कसे। जिला महासचिव विनय कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा दलित पिछड़े अल्पसंख्यक के हित के लिए कार्य किया। उनके सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ी। इस दौरान सपा सरकार में किए गए कार्यों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में रेशमा देवी शाक्य, प्रमोद यादव, बहोरी लाल, शिव सिंह शाक्य, सोनू सोलंकी, शकील, धीरज यादव, रजनेश यादव, जगदीश यादव, पवन कुमार, राम सिंह यादव, योगेंद्र यादव, प्रदीप यादव, भूरे, अवधेश यादव, अशीसा यादव, सुमन्त यादव, स्वलेश फौजी, ऋषिपाल सिंह, पुष्पेंद्र, कुसेंद्र मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।