Two Arrested in POCSO and Assault Cases in Sahawar and Soron दुराचार, पॉक्सो एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTwo Arrested in POCSO and Assault Cases in Sahawar and Soron

दुराचार, पॉक्सो एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Agra News - जनपद सहावर और सोरों में दुराचार और पॉक्सो एक्ट के मामलों में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 22 जनवरी और 15 मार्च को दर्ज मामलों में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। आरोपी नरेश और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 5 April 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
दुराचार, पॉक्सो एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

जनपद के थाना सहावर एवं सोरों में दर्ज दुराचार, पॉक्सो एक्ट के मामलों में नामजद चले आ रहे दो आरोपियों को संबंधित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर सहावर प्रवेश राणा ने बताया कि गत 22 जनवरी को एक युवक ने अपनी बहन को अगवा कर ले जाने व दुराचार करने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी नरेश पुत्र लक्ष्मन निवासी कछुआ कलां थाना जरिया जनपद हमीरपुर को शुक्रवार को खितौली नहर पुल से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सोरों जगदीशचंद्र ने बताया कि गत 15 मार्च को एक युवक ने बहन को अगवा करने और उससे दुराचार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी देवेन्द्र पुत्र गरवेन्द्र निवासी फरीदनगर सोरों को न्यायालय के निकट से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।