मेडिकल में हड़ताल, तड़पते रहे मरीज
Aligarh News - - मेडिकल कॉलेज में गोलीबारी के बाद डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार - इमरजेंसी में आए

अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता मेडिकल कॉलेज में गोलीबारी घटना से आहत होकर रेजीडेंस और जूनियर रेजिडेंस डॉक्टरों हड़ताल कर दी है। डॉक्टरों ने अपनी मांग पत्र रखी जिसपर प्रॉक्टोरियल टीम से सहमति नहीं बन सकी। डॉक्टर कार्य बहिष्कार आरडीए सेंटर रवाना हो गए। वहीं दूसरी ओर इमरजेंसी में आए दो मरीज तड़पते रहे पर किसी ने उन्हें भर्ती नहीं किया।
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात संभल और अलीगढ़ छात्र गुटों में मारपीट और गोलीबारी घटना के बाद डॉक्टर सहमे हुए हैं। मेडिकल की इमरजेंसी में गोली चलने को लेकर डॉक्टरों में रोष और भय दोनों ही बना हुआ है। गोलीबारी की घटना के बाद देर रात डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। डॉक्टरों को कहना था कि वह अपने चेंबर और इमरजेंसी में भी सुरक्षित नहीं हैं। कोई भी आता है गोली चला देता है। दीवार पर गोली के निशन दिखाते हुए डॉक्टर भड़क उठे। और कार्य बहिष्कार कर बाहर प्रदर्शन करने लगे। प्रॉक्टोरियल टीम और पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की पर नहीं माने। डॉक्टरों ने सुरक्षा को लेकर अपनी मांग रख दी। जिसपर पुलिस और प्रॉक्टोरियल टीम जवाब नहीं दे सकी। जिसके बाद डॉक्टर कार्य बहिष्कार कर आरडीए सेंटर रवाना हो गए।
गेट पर तड़पते रहे दो मरीज
डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार के बाद इमरजेंसी में कासगंज और बुलंदशहर से दो ट्रामा के मरीज आए। पर हड़ताल के कारण उन मरीजों को भर्ती नहीं किया गया। मरीज बिलखते रहे पर किसी ने उनकी नहीं सुनी। बुलंदशहर से आए मरीज के तीमारदारों ने बताया कि हादसे में घायल को लेकर आए हैं। अब यहां हड़ताल हो गई है। हम गरीब आदमी कहा जाएं। हमारे पास प्राइवेट में उपचार को पैसे भी नहीं हैं। कासगंज से आया मरीज दर्द से तड़पता नजर आया। आपबीती बताते उसके आंसू निकल गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।