Farmers Accuse Officials of Manipulation in Online Khasra Survey in Maahua आनलाइन खसरा सर्वे में की जा रही मनमानी, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsFarmers Accuse Officials of Manipulation in Online Khasra Survey in Maahua

आनलाइन खसरा सर्वे में की जा रही मनमानी

Ambedkar-nagar News - महरुआ के भीटी तहसील क्षेत्र में किसानों ने आनलाइन खसरा सर्वे में मनमानी करने का आरोप लगाया है। पहले फसल सर्वे रोजगार सेवक और कृषि विभाग ने किया था, जिसमें सही जानकारी नहीं दी गई। किसानों का कहना है कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरThu, 17 April 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
आनलाइन खसरा सर्वे में की जा रही मनमानी

महरुआ। भीटी तहसील क्षेत्र में किए गए आनलाइन खसरा सर्वे में मनमानी करने का आरोप किसानों ने लगाया है। पूर्व में फसल का सर्वे रोजगार सेवक व कृषि विभाग के कर्मचारियों ने किया था, जिसमें लोग डोर टू डोर न जाकर मनमानी तरीके से सर्वे किया था। खेत में जो फसल बोई गई थी उसका सही विवरण नहीं दर्शाया गया था। चंदापुर के किसान लक्ष्मीकांत पांडेय व अमित कुमार तिवारी, राम बचन ने कहा कि जो सर्वे का कार्य करते हैं वह घर बैठे मनमानी सर्वे कर कोरम पूरा कर देते हैं। इसे किसानों की मुसीबतें बढ़ रही हैं और सर्वे करने वाले माला-माल हो रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।