Fire Tragedy in Jahangirganj Cow and Four Goats Burnt to Death आग से एक गाय और चार बकरियों की मौत, दो लाख की क्षति, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsFire Tragedy in Jahangirganj Cow and Four Goats Burnt to Death

आग से एक गाय और चार बकरियों की मौत, दो लाख की क्षति

Ambedkar-nagar News - जहांगीरगंज के दशवतपुर इटहिया गांव में शुक्रवार को एक झोपड़ी में आग लगने से एक गाय और चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग से लगभग दो लाख रुपए की क्षति हुई है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग लगने...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSat, 5 April 2025 01:59 AM
share Share
Follow Us on
आग से एक गाय और चार बकरियों की मौत, दो लाख की क्षति

जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के दशवतपुर इटहिया गांव में झोपड़ी में लगी आग में झुलस कर एक गाय और चार बकरियों की मौत हो गई। खाद्यान्न कपड़े व घर गृहस्थी के सामानों के साथ ही झोपड़ी में खड़ी बाइक भी खाक हो गई। आग से लगभग दो लाख रुपए की क्षति होने का अनुमान है। दशवतपुर इटहिया गांव निवासी छांगुर प्रसाद शर्मा पुत्र अलगू शर्मा की झोपड़ी में शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धू धू कर जलती आग में झोपड़ी में बंधी गाय और चार बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। एक बाइक और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग पर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। आग से लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि मामले में कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।