Inauguration of Hungama Water World in Ambedkarnagar by DM and SP अम्बेडकरनगर-हंगामा वॉटर वर्ल्ड पार्क का डीएम ने किया शुभारंभ, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsInauguration of Hungama Water World in Ambedkarnagar by DM and SP

अम्बेडकरनगर-हंगामा वॉटर वर्ल्ड पार्क का डीएम ने किया शुभारंभ

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में हंगामा वॉटर वर्ल्ड का उद्घाटन जिलाधिकारी अविनाश सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने किया। अब अकबरपुर में स्थानीय स्तर पर वॉटर पार्क की सुविधा मिलेगी, जिसमें बेब पुल, हाइट राइड, फ्लोट...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSat, 12 April 2025 04:40 PM
share Share
Follow Us on
अम्बेडकरनगर-हंगामा वॉटर वर्ल्ड पार्क का डीएम ने किया शुभारंभ

अम्बेडकरनगर। हंगामा वॉटर वर्ल्ड का उद्घाटन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया। अब महानगरों की तर्ज पर वॉटर पार्क की सुविधा अकबरपुर में भी मिलेगी। अकबरपुर बसखारी मार्ग 17 किलोमीटर पर सैदपुर में हंगामा वॉटर पार्क का उद्घाटन जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने फीता काटकर किया। डीएम ने कहा कि जनपद के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर हंगामा वॉटर वर्ल्ड की सुविधा मिलेगी। वाटर पार्क में बेब पुल, हाइट राइड, फ्लोट राइड, किड्स प्ले जोन, फूड कार्ट, थेंडर लूप की सुविधाएं यहां आने वाले लोगों को मिलेगी। इस दौरान अपर जिला अधिकारी डॉ सदानंद गुप्त, उप जिलाधिकारी जलालपुर पवन जायसवाल, उप जिलाधिकारी टांडा शशि शेखर शुक्ल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।