Mukesh Prajapati Appointed President of All India Kumhar Mahasangh s Cultural Wing सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने मुकेश, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsMukesh Prajapati Appointed President of All India Kumhar Mahasangh s Cultural Wing

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने मुकेश

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति को अखिल भारतीय कुम्भकार महासंघ परिषद के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें लखनऊ में दी गई। मुकेश ने कई पुरस्कार...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरFri, 11 April 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने मुकेश

अम्बेडकरनगर। जिले के बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को अखिल भारतीय कुम्भकार महासंघ परिषद के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लखनऊ के हजरतगंज में आयोजित महासंघ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। उनके मनोनयन पर लोगों ने उन्हें बधाई दी। मुकेश देश के अलावा विदेशों में भी बांसुरी वादन कर चुके हैं। उन्हें कई मंचों पर अलग अलग पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। मुकेश आकाशवाणी केंद्र लखनऊ और प्रसार भारती दूरदर्शन लखनऊ के नियमित कलाकार भी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।