अम्बेडकरनगर-अकबरपुर होकर चलेगी शाहगंज- अयोध्या अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। शाहगंज जंक्शन से अयोध्या धाम जंक्शन के बीच अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू हुआ। ट्रेन प्रतिदिन शाम 10:35 बजे चलेगी और अयोध्या...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शाहगंज जंक्शन से अयोध्या धाम जंक्शन के बीच अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। संचालन शनिवार को शुरू हुआ। 04219 अप और 04220 डाउन शाहगंज जंक्शन - अयोध्या धाम जंक्शन - शाहगंज जंक्शन अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी शाहगंज से प्रतिदिन 22:35 बजे चलेगी और दूसरे दिन रात में 01:40 भी अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगी। वहीं अयोध्या धाम जंक्शन से ट्रेन रात में 2:10 बजे चलकर भोर में 4:40 शाहगंज पहुंचेगी। ट्रेन का स्टॉपेज मालीपुर, अकबरपुर जंक्शन और गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर होगा। ट्रेन का संचालन अभी प्रायोगिक तौर पर 12 अप्रैल से सात जुलाई तक किया जाएगा। इस तरह से अप और डाउन की दोनों ट्रेनों के 90-90 फेरे लगेंगे। अकबरपुर रेलवे स्टेशन की अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया ट्रेन से यात्री शाहगंज होकर बलिया तक की यात्रा कर सकेंगे। बताया कि अप ट्रेन 04219 का अकबरपुर में पहुंचने का समय 11:24 बजे है। वही डाउन में 04220 का अकबरपुर पहुंचने का सुबह 3:10 बजे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।