भाजपा की यात्रा उपलब्धियों की जानकारी दी
Amroha News - सैदनगली। भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर नगर पंचायत सैदनगली के मोहल्ला इकौंदा में पार्टी के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक एवं कृष्ण कुमार

भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर नगर पंचायत सैदनगली के मोहल्ला इकौंदा में पार्टी के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक एवं कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। अभिनव कौशिक ने पार्टी की अब तक की यात्रा उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि पार्टी तीसरी बार केंद्र की सत्ता में है व 19 राज्यों में पार्टी व उसकी समर्थित सरकारें हैं। कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इस दौरान किसान संघ जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रेम शर्मा, सूखा सिंह खड़गवंशी, पुनीत चौधरी, इरफान चौधरी, छोटे लाल प्रजापति, सुखदेव शर्मा, सुबोध शर्मा, महिपाल कश्यप, लाला खड़गवंशी, धन सिंह, कलुआ सिंह, उमेश, जयपाल, हिमांशु, दयाराम, पुनीत आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।