किसानों को समस्याओं का निराकरण कराएं : संगीता ठाकुर
Amroha News - हसनपुर। भारतीय किसान संघ की प्रदेश मंत्री संगीता ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को किसान हित में संगठित होकर कार्य करने का निर्देश दिया। प्रांत उपाध्यक्ष नरे

भारतीय किसान संघ की प्रदेश मंत्री संगीता ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को किसान हित में संगठित होकर कार्य करने का निर्देश दिया। प्रांत उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी के नगर में राजपूत कालोनी स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए उनका निराकरण कराएं। सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रहे सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए। अवैध ई-रिक्शा को पंजीकृत करने के साथ ही नाबालिगों के संचालन पर भी रोक लगाई जाए। सिंचाई के लिए किसानों को शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जाए। इस दौरान चौधरी नरेंद्र सिंह, प्रांत सदस्य महिपाल सिंह, मनवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।