Indian Farmers Union Demands Solutions for Agricultural Issues Amidst Crop Destruction गन्ने का भुगतान न होने पर चक्का जाम की चेतावनी, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsIndian Farmers Union Demands Solutions for Agricultural Issues Amidst Crop Destruction

गन्ने का भुगतान न होने पर चक्का जाम की चेतावनी

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट पदाधिकारियों की बुधवार को रजबपुर में पंचायत हुई। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठा

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाWed, 9 April 2025 07:18 PM
share Share
Follow Us on
गन्ने का भुगतान न होने पर चक्का जाम की चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट पदाधिकारियों की बुधवार को रजबपुर में पंचायत हुई। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। जिम्मेदार अफसरों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। समस्या का निराकरण नहीं कराया गया तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को बिजली शेड्यूल के अनुसार दी जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए फसल सिंचाई के लिए अधिक से अधिक बिजली दी जाए। युवा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि पेयजल योजना के दौरान तोड़ी गई सड़कों को जल निगम जल्द सही कराए। जिला उपाध्यक्ष राहुल चाहल ने कहा कि यदि गन्ना मूल्य भुगतान समय पर नहीं किया गया तो हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रोककर चक्का जाम किया जाएगा। एनपीके खाद पर की गई वृद्धि पर पुर्नविचार कर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। मौके पर पहुंचे संबंधित विभागीय अफसरों ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान रणवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, चेतन सिंह, नरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, साविंद्र, गजेंद्र, राजेंद्र, शीशपाल सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।