Police Arrests E-Rickshaw Thief in Babraala Vehicle Recovered पुलिस ने ई-रिक्शा चोर को पकड़ा, वाहन बरामद, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsPolice Arrests E-Rickshaw Thief in Babraala Vehicle Recovered

पुलिस ने ई-रिक्शा चोर को पकड़ा, वाहन बरामद

Sambhal News - बबराला में पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा, जिसने स्वीकार किया कि उसने ई-रिक्शा अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 9 April 2025 07:18 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने ई-रिक्शा चोर को पकड़ा, वाहन बरामद

बबराला। पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बीती रात बबराला चौकी इंचार्ज विशाल शर्मा, हेड कांस्टेबल कलवा सिंह और वीरेंद्र क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर इटउवा गांव के पास एक ई-रिक्शा चालक आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह ई-रिक्शा छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद पुत्र सुभाष, निवासी सौंगरा थाना जंवा, जिला अलीगढ़ बताया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि यह ई-रिक्शा उसने अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र से चोरी किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।