पराक्रम को समर्पित यात्रा में भारत मां की जय-जयकार
Auraiya News - फोटो: 16 तिरंगा यात्रा में पालिका चेयरमैन व अन्य भाजपाई। औरैया, संवाददाता।नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

औरैया, संवाददाता। नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में और भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई के समर्थन में निकाली गई। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना और देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। लोगों ने हाथों में तिरंगे लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ सशक्त संदेश दिया है। यह तिरंगा यात्रा हमारे शहीदों के सम्मान और सेना के पराक्रम के समर्थन में समर्पित है। इस आयोजन ने शहरवासियों के मन में एकजुटता और देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। यात्रा का समापन शहीद पार्क पर श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ। इस मौके पर प्रमुख रूप से सभासद छैया त्रिपाठी, कुल्लन नेता, मुकेश राजपूत, रामू त्रिवेदी, विजय तोमर के अलावा भाजपा के अमर चंद्र राठौर, उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री अवधेश भदौरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।