Grand Wedding Celebration of Lord Krishna and Rukmini During Bhagwat Katha in Narayanpur औरैया में भागवत कथा में धूमधाम से हुआ कृष्ण-रुक्मणी विवाह, Auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAuraiya NewsGrand Wedding Celebration of Lord Krishna and Rukmini During Bhagwat Katha in Narayanpur

औरैया में भागवत कथा में धूमधाम से हुआ कृष्ण-रुक्मणी विवाह

Auraiya News - ग्राम पंचायत जीवा सिरसानी के मजरा नारायणपुर में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी का विवाह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। कथा...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैयाMon, 14 April 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
औरैया में भागवत कथा में धूमधाम से हुआ कृष्ण-रुक्मणी विवाह

विकासखंड सहार की ग्राम पंचायत जीवा सिरसानी के मजरा नारायणपुर में चल रही श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में छठें दिन श्री कृष्ण और रुक्मणी का विवाह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विवाह उत्सव के दौरान प्रस्तुत किए गए भजनों के दौरान श्रद्धालु अपने आप को रोक नहीं पाए और जमकर नृत्य किया। कथा व्यास आचार्य रामजी द्विवेदी ने कहा कि रुक्मणी भगवान की माया के समान थीं। रुक्मणी ने मन ही मन यह निश्चित कर लिया था कि भगवान श्री कृष्ण ही मेरे लिए योग्य पति हैं, लेकिन रुक्मिणी का भाई रूकमी श्रीकृष्ण से द्वेष रखता था। इससे उसने उस विवाह को रोक कर शिशुपाल को रुक्मिणी का पति बनाने का निश्चय किया। इससे रुक्मिणी को दु:ख हुआ। उन्होंने अपने एक विश्वासपात्र को भगवान श्री कृष्ण के पास भेजा। साथ ही अपने आने का प्रयोजन बताया। इसके बाद श्री कृष्ण विदर्भ जा पहुंचे। उधर रुक्मणी का शिशुपाल के साथ विवाह की तैयारी हो रही थी। परंतु उनकी प्रार्थना का असर हुआ और श्री कृष्ण का विवाह रुक्मणी के साथ हुआ। कथा सुनने आए सैकड़ों श्रद्धालुओं भगवान श्री कृष्ण व रुक्मणी जी की झांकी के दर्शन किए। कथा में भाजपा क्षेत्रीय सदस्य जीत कुमारी दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र मिश्रा, पंकज तिवारी, विकास त्रिपाठी, कवि प्रमोद तिवारी, योगेश तिवारी, अजय गुप्ता पैराडाइज समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौके पर मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।