Bhokta Puja Celebrated with Devotion in Adki Block अड़की में लोक आस्था का महापर्व भोक्ता पूजा शांतिपूर्ण संपन्न, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBhokta Puja Celebrated with Devotion in Adki Block

अड़की में लोक आस्था का महापर्व भोक्ता पूजा शांतिपूर्ण संपन्न

अड़की प्रखंड क्षेत्र में भोक्ता पूजा का महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। शिव भक्तों ने तीन दिनों तक शिवालयों में रहकर भगवान शिव की आराधना की। अंतिम दिन भक्तों ने निर्जला उपवास...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 14 April 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
अड़की में लोक आस्था का महापर्व भोक्ता पूजा शांतिपूर्ण संपन्न

अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को लोक आस्था का महापर्व भोक्ता पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस पर्व के अवसर पर शिव भक्तों ने तीन दिनों तक शिवालयों में रहकर विभिन्न विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की। भक्तों ने दिनभर उपवास रखकर लोटन दिया और एक पैर से दौड़ते हुए पुरोहित के माध्यम से भगवान शिव की पूजा की। अंतिम दिन शिव भक्तों ने निर्जला उपवास रखकर शिवालय की परिक्रमा की और नंगे पैर जलते अंगारों पर चलकर झुलन में झूलते हुए अपनी आस्था व्यक्त की। भोक्ता पूजा के दौरान भक्तों ने परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही अपने पूर्वजों को सखुआ पत्ता में सत्तू और आम का अर्घ अर्पित किया। इस पर्व का विशेष महत्व यह है कि लोग मौसमी फल को ग्रहण करने से पूर्व उसे अपने पूर्वजों को अर्पित करते हैं।

यह परंपरा आज भी लोगों की आस्था और संस्कृति से जुड़ी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।