पति को वीडियो कॉल कर महिला फंदे से लटकी, मौत
Gorakhpur News - - बड़हलगंज इलाके में हुई घटना, मोबाइल फोन को पुलिस ने कब्जे में लिया बड़हलगंज,

बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फरसाड़ ग्राम पंचायत के धुधुरी गांव में विवाहिता ने मुंबई में रहने वाले अपने पति को वीडियो कॉल कर कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से विवाहिता का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ मनोज कुमार व नायब तहसीलदार जयप्रकाश, कोतवाल चंद्रभान सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के सखरुआ गांव निवासी रामबली उर्फ अशोक गौड़ की पुत्री पिंकी की शादी 18 फरवरी 2024 को बड़हलगंज क्षेत्र के धुधुरी निवासी जवाहर गौड़ के पुत्र विशाल गौड़ के साथ हुई थी। सोमवार की दोपहर पिंकी ने विशाल से बात करने के बाद फांसी लगा ली। विशाल चार माह पूर्व कमाने के लिए मुंबई गया है। घर पर पिंकी के अलावा उसके वृद्ध ससुर जवाहर हैं। सास की पहले ही मौत हो चुकी हैं। एसओ चंद्रभान सिंह ने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस को पिंकी फंदे से लटकी मिली। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।