Ayodhya Ram Navami: अयोध्या में राम नवमी पर रामलला का सूर्य तिलक, सीएम ने किया कन्या पूजन Ayodhya Ram Navami LIVE Updates Ram lala Surya Tilak Abhishek Aarti Saryu River Jal diya lighting - uttar-pradesh news
Hindi Newsउत्तर प्रदेशAyodhya Ram Navami: अयोध्या में राम नवमी पर रामलला का सूर्य तिलक, सीएम ने किया कन्या पूजन

Ayodhya Ram Navami: अयोध्या में राम नवमी पर रामलला का सूर्य तिलक, सीएम ने किया कन्या पूजन

Ayodhya Ram Navami: रामलला के प्राकट्य का महापर्व आज है। अयोध्या के राम मंदिर में राम लला का अभिषेक सूर्य किरणों से हुआ। रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। पूरी भव्यता से राम मंदिर सजा है। दर्शनार्थियों के लिए रेड कारपेट बिछाई गई है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन हो रहे हैं।

Ayodhya Ram Navami: अयोध्या में राम नवमी पर रामलला का सूर्य तिलक, सीएम ने किया कन्या पूजन

Ram Lala Surya Tilak

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,अयोध्या | Wed, 09 Apr 2025 04:05 PM
हमें फॉलो करें

Ayodhya Ram Navami: नौमी तिथि मधु मास पुनीता.. के पावन पर्व पर रविवार को अखिल ब्रह्माण्ड नायक प्रभु श्रीराम के प्राकट्य का महापर्व मनाया जा रहा है। परम पिता के अवतरण के साक्षी बनने और उनकी झलक पाने को आतुर श्रद्धालु अयोध्या में हैं। उधर राम मंदिर से लेकर वैष्णव परम्परा के सभी मंदिरों में प्राकट्‌योत्सव का उल्लास है। गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया।

इस अलौकिक क्षण में भगवान के प्राकट्य की आरती हुई। राम मंदिर में महाआरती के साथ-साथ सूर्य किरणों से भगवान का अभिषेक किया। राम मंदिर में सूर्य तिलक की तैयारियों के लिए इसरो व सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की टीम ने यहां डेरा डाल रखा था। मुख्य पर्व पर इस सूर्याभिषेक का सजीव प्रसारण दूरदर्शन व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया जिसके द्वारा पूरी दुनिया में इसे देखा जा सका।

6 Apr 2025, 10:32:05 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: दीपों से जगमगाया अयोध्या के घाट

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या नगरी भक्ति और उल्लास के रंग में रंगी नजर आई। रविवार की शाम सरयू तट पर दो लाख दीपों की अद्भुत छटा ने संपूर्ण अयोध्या को आलोकित कर दिया। मानो स्वयं देवता इस दिव्य उत्सव में सहभागी बनने पृथ्वी पर उतर आए हों।

6 Apr 2025, 07:44:13 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: सालार मसूद गाजी की दरगाह पर हिंदू संगठनों ने फहराया भगवा झंडा

Ayodhya Ram Navami LIVE: प्रयागराज में रामनवमी के मौके पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सालार मसूद गाजी की दरगाह पर भगवा झंडे फहराए। कार्यकर्ताओं ने दरगाह की छत पर चढ़कर नारेबाजी की।

6 Apr 2025, 06:25:50 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी पर VHP ने संभल में पहली बार निकाली शोभायात्रा, हाथों में तलवार और झंडे भी लहराए

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी के मौके पर संभल में पहली बार शोभायात्रा निकली। ये शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने हाथों में तलवार और झंडे भी लहराए। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। शहर की सड़कों पर निकाली गई शोभायात्रा में परंपरा, संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम भी दिखाई दिया। शोभायात्रा में युवकों के अलावा युवतियां और महिलाओं ने भी करतब दिखाया। शोभायात्रा में भगवान राम, हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी थीं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरी शोभायात्रा के दौरान जयकारों से माहोल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा को लेकर विहिप नेता ने कहा, संभल का गौरवशाली अतीत अब लौट रहा है, यही वजह है कि रामनवमी पर संभल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। वहीं दूसरी ओर संभल में पहली बार निकाली गई इस शोभायात्रा को लेकर पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। शहर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। स्थानीय पुलिस के अलावा आरएफ की भी चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई।

6 Apr 2025, 06:20:37 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मंदिरों और जुलूसों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Ayodhya Ram Navami LIVE: कानपुर जिलाधिकारी ने रामनवमी के अवसर पर नौ महिलाओं को वरासत के शस्त्र लाइसेंस सौंपे। लाइसेंस पाकर महिलाएं भावुक हो उठीं। उनका कहना था कि ये उनके पति और अपनों की यादें हैं। डीएम ने सभी महिलाओं को बधाई दी। साथ ही, सभी से अपील करते हुए कहा कि इसका अनावश्यक प्रयोग न करें।

6 Apr 2025, 05:03:42 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मंदिरों और जुलूसों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी पर्व पर महराजगंज के मंदिरों, खासकर प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर लेहड़ा और रामनवमी जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने पुलिस विभाग को पूरी तरह अलर्ट मोड पर करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाई जाए।

6 Apr 2025, 04:18:26 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: इकबाल अंसारी ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं पर की पुष्पवर्षा

Ayodhya Ram Navami LIVE: बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि रामनवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करके रामनवमी की। बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। अयोध्या पूज्य है, अयोध्या में सरयू नदी है, अयोध्या में हनुमानगढ़ी है और अयोध्या में भगवान राम का मंदिर है। अयोध्या में देश-दुनिया की आस्था है। अयोध्या में जितने भी श्रद्धालु आयेंगे उनका हम स्वागत करेंगे।

6 Apr 2025, 03:12:06 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी के मौके पर रामदरबार पहुंचे योगी

Ayodhya Ram Navami LIVE: चैत्र (वासंतिक) नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित रामदरबार पहुंचे। यहां प्रतिष्ठित विग्रहों का पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद वह मंदिर परिसर के ओपन एयर थिएटर के मंच पहुंचे। यहां दोपहर के बारह बजते ही उन्होंने पालने में विराजमान प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप के विग्रह की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की। प्रभु विग्रह को तिलक लगाने और माल्यार्पण करने के बाद आरती उतारी। पूजन का अनुष्ठान पूर्ण करने के साथ सीएम योगी ने बाल स्वरूप भगवान को पालने में झुलाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम से लोकमंगल की प्रार्थना की। रामोत्सव के कार्यक्रम में काशी से पधारे जगद्गुरु स्वामी संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा व अनेक भक्त उपस्थित रहे।

6 Apr 2025, 02:26:30 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने की राम आरती

Ayodhya Ram Navami LIVE: वाराणसी के सुभाष भवन में रामनवमी के अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने राम आरती की।

6 Apr 2025, 02:14:41 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने की मातृ शक्ति की आराधना

Ayodhya Ram Navami LIVE: मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने के साथ उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति समेत अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने चैत्र (वासंतिक) नवरात्र की नवमी तिथि पर रविवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। नवमी तिथि के अनुष्ठान की कड़ी में गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परम्परा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।

6 Apr 2025, 02:10:02 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: राम नवमी पर अयोध्या में जश्न, आज जलेंगे लाखों दीपक

Ayodhya Ram Navami LIVE: राम नवमी के मौके पर अयोध्या में जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में रामलला का दुग्धाभिषेक किया गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। आज लाखों की संख्या में दीपक जलाकर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।

6 Apr 2025, 02:02:46 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

Ayodhya Ram Navami LIVE: राम मंदिर में भक्तों की लगातार भीड़ उमड़ रही है, लोग राम नवमी के मौके पर राम लला की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भीड़ को संभालने के लिए भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की गई है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी भक्तों को उनकी यात्रा के दौरान एक सहज और परेशानी मुक्त अनुभव मिले।

6 Apr 2025, 01:47:39 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: सरयू नदी में डुबकी लगाकर श्रद्धालु पहुंच रहे राम मंदिर, सुरक्षा कड़ी

Ayodhya Ram Navami LIVE: राम नवमी पर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाने के बाद नागेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और राम मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ रहे हैं। नदी के किनारों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

6 Apr 2025, 01:35:08 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: इस तकनीक से हुआ रामलला का सूर्य तिलक

Ayodhya Ram Navami LIVE: अयोध्या राम मंदिर में सूर्य की किरणों ने राम नवमी के मौके पर राम लला के माथे पर तिलक किया। सूर्य की किरणें सबसे पहले मंदिर के शीर्ष पर लगे एक दर्पण पर पड़ीं, जिसने उन्हें पीतल के पाइप तक भेजा। पाइप के अंदर, एक और दर्पण से टकराने के बाद किरणों ने 90 डिग्री तक दिशा बदल दी। फिर प्रकाश पाइप के भीतर लंबवत स्थापित तीन लेंसों से गुजरा और राम मंदिर गर्भगृह में एक अंतिम दर्पण तक पहुंच गया। वहां से, किरणें फिर से 90 डिग्री के कोण पर घूमीं और राम लला के माथे को रोशन किया, जिससे 75 मिमी का दिव्य तिलक बना।

6 Apr 2025, 01:19:40 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगाई पवित्र डुबकी

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पवित्र डुबकी भी लगाई। वहीं, प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं पर सरयू के जल की बौछार भी की गई है।

6 Apr 2025, 12:56:10 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: अयोध्या में रामलला की हुई विशेष आरती, श्रद्धालु कर रहे दर्शन

Ayodhya Ram Navami LIVE: अयोध्या में आज रामनवमी के मौके पर रामलला का दुग्धाभिषेक हुआ। इसके बाद सूर्य किरणों ने रामलला का सूर्य तिलक किया। साथ ही रामलला के प्रकाट्य की आरती भी की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ रामलला के दर्शन को उमड़ी है।

6 Apr 2025, 12:29:06 PM IST

Ayodhay Ram Navami LIVE: राम मंदिर में सूर्य की किरणों से रामलला का हुआ अभिषेक, रामनवमी पर जश्न में डूबी अयोध्या

Ayodhay Ram Navami LIVE: रामनवमी पर अयोध्या में जश्न का माहोल है। 12 बजे घंटा-घड़ियाल व नगाड़े की थापों के मध्य रामलला का प्राकट्य हुआ। राम मंदिर में महाआरती के साथ-साथ सूर्य किरणों से रामलला का अभिषेक किया गया।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Apr 2025, 12:03:12 PM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: राम नवमी पर रामलला का अद्भुत सूर्य तिलक

Ayodhya Ram Navami LIVE: राम नवमी के मौके पर रामलला का अद्भुत सूर्य तिलक हुआ। देश-दुनिया के करोड़ों लोग इस अद्भुत नजारे के साक्षी बने। राम मंदिर में में प्राकट्य आरती हुई।

6 Apr 2025, 11:52:14 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी पर अयोध्‍या में उमड़ा भक्‍तों का रेला, फोरलेन पर कल तक रूट डायवर्जन

Ayodhya Ram Navami LIVE: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 7 अप्रैल तक भारी वाहनों का आवागमन परिवर्तित किया गया है। लखनऊ, सीतापुर, मुरादाबाद, झांसी, दिल्ली, राजस्थान की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट कराकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आगे के लिए भेजा जा रहा है।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Apr 2025, 11:39:27 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ संभाली ड्यूटी

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनगरी के ऐतिहासिक चैत्र रामनवमी मेले में आस्था का जलसैलाब उमड़ा है। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सहयोग व समन्वय के लिए पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला है तो एटीएस व एसटीएफ सक्रिय हुई है तथा बीडीडीएस टीम से जाँच व तलाशी कराई जा रही है। देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से राम जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा है। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने पर पुलिस-प्रशासन अतिरिक्त इंतजामों को मुकम्मल करने की कवायद में जुटा है। आपात हाल के लिए वैकल्पिक मार्गों की पहचान कराई गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए वैरिकेटिंग को मजबूत बना ब्रैकेट की तादात बढ़ाई गई है।

6 Apr 2025, 11:17:30 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: स्वास्थ्य विभाग ने 14 स्थानों पर अस्थाई पीएचसी स्थापित की

Ayodhya Ram Navami LIVE: श्री रामनवमी मेला/श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्वालुओं के सुगम दर्शन पूजन जारी है। अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हों इसको ध्यान में रखते हुये तैयारियां की गयी हैं। महाकुम्भ 2025 के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए किये गये नवाचारों से अनुभव लेते हुये भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्वालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु तैयारियां की गयी है।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि श्रद्वालुओं को धूप व गर्मी से बचाने के लिए श्रीराम मंदिर व श्री हनुमानगढ़ी दर्शन मार्ग सहित अयोध्या धाम के प्रमुख स्थलों पर छाया के लिए छाजन व दरी की व्यवस्था की गयी है। साथ ही श्रद्वालुओं को शीतल पेयजल सभी प्रमुख स्थलों उपलब्ध पर रहे यह भी सुनिश्चित कराया गया है।

6 Apr 2025, 11:03:46 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: अयोध्या में श्रद्धालुओं पर हो रही सरयू जल की बौछार

Ayodhya Ram Navami LIVE: राम नवमी के लिए अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। गर्मी से बचाव के लिए जल का छिड़काव किया जा रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं पर सरयू जल का छिड़काव किया गया है।

6 Apr 2025, 10:49:34 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: एलईडी पर होगा लाइव प्रसारण

Ayodhya Ram Navami LIVE: अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर श्रीराम जन्मोत्सव का लाइव प्रसारण सूचना विभाग द्वारा स्थापित फिक्स एलईडी व विभिन्न स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड आदि के माध्यम से दूरदर्शन द्वारा जारी किये गये लाइव लिंक के अनुसार किया जायेगा, जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्वालु श्रीराम जन्मोत्सव को देख सकेंगे।

6 Apr 2025, 10:35:49 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: श्रीराम जन्मोत्सव का होगा लाइव प्रसारण

Ayodhya Ram Navami LIVE: श्रीराम जन्मोत्सव का लाइव प्रसारण सूचना विभाग द्वारा स्थापित फिक्स एलईडी व विभिन्न स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड आदि के माध्यम से दूरदर्शन द्वारा किया गया जाएगा, जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालु श्रीराम जन्मोत्सव को देख सकेंगे। मंडलायुक्त ने अयोध्या आने वाले सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है।

6 Apr 2025, 10:04:37 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: राम नवमी के लिए अयोध्या में भारी वाहनों की इंट्री बंद, इन रास्तों पर रूट डायवर्जन, देखें डिटेल

Ayodhya Ram Navami LIVE: प्रान्तीयकृत चैत्र रामनवमी मेला के मद्देनजर वाहनों के आवागमन के लिए अयोध्या की सीमा से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब सोमवार रात्रि 12 बजे तक मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर को अयोध्या की ओर प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Apr 2025, 09:45:37 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: दुर्लभ क्षण देखने के लिए भक्तों में छटपटाहट

Ayodhya Ram Navami LIVE: मंदिरों के उत्सव में शामिल होने के लिए बहुत से श्रद्धालु पहले से ही डेरा डाल दिए है। राजस्थान के श्रीगंगानगर से आए दीपक दीक्षित कहते हैं कि वह पहली बार रामलला के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आएं हैं। उन्होंने बताया कि मंदिरों में चल रहे उत्सवों को देखकर मन नाचने को करता है। अब तो दुर्लभ क्षण को देखने की छटपटाहट है। रात कैसे बीतेगी पता नहीं।

बुलंदशहर में रहने वाली शुभी परिहार कहती है कि पिछली बार वह जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए आई थीं, लेकिन भीड़ और समय अधिक होने के कारण राम मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकीं। इसलिए इस बार वह दो दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गई है और उनकी पूरी तैयारी है कि वह राम मंदिर में ही राम जन्मोत्सव के अद्भुत क्षण की साक्षी बन सकें। इसी तरह की चाहत अन्य श्रद्धालुओं ने व्यक्त की है। अयोध्या नगरी भी भक्तों के स्वागत में पलक पावड़े बिछाए है।

6 Apr 2025, 09:29:21 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: गर्मी में ठंडक का एहसास कराएगा पानी का स्प्रे, छिड़केंगे सरयू जल

Ayodhya Ram Navami LIVE: श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को तेज धूप से छाया देने के साथ नगर निगम श्रद्धालुओं को गर्मी में ठंड का एहसास करा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ वाले क्षेत्रों में एंटी स्मॉग मशीन के जरिये फौव्वारे से सरयू जल का स्प्रे किया जाएगा।

यह कार्यक्रम रामनवमी मेला के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि एंटी स्मॉग फौव्वारे से पूरे मेला क्षेत्र में जहां भी श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होगी वहां पानी का स्प्रे किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से कुछ राहत प्रदान की जा सके।

6 Apr 2025, 08:53:12 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: अयोध्या राम नवमी: स्वर्ण जल से रामलला का अभिषेक, सोने के धागे से पिरोए पीत वस्त्र-प्राण प्रतिष्ठा के आभूषण पहनेंगे

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा है। पांच हजार से अधिक मंदिरों में रामनवमी की धूम है। राममंदिर में भी इसकी विशेष तैयारियां हैं। रामलला का अभिषेक स्वर्ण जल से कराया जाएगा। अभिषेक के बाद रामलला सोने के धागे से पिरोए पीत वस्त्र में दर्शन देंगे।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Apr 2025, 08:36:37 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामलला के सूर्य तिलक का सीधा प्रसारण होगा

Ayodhya Ram Navami LIVE: राम मंदिर में सूर्य किरणों से अभिषेक का प्रसारण के लिए जगह-जगह एलईडी टीवी व स्क्रीन लगाई जा रही है। सचल वाहनों को भी मोहल्ले सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा कर प्रसारण की तैयारियां की गई हैं। रामनवमी महोत्सव के लिए फूल बंगला सजाया गया है। विद्युत दीपमालाओं से पूरा परिसर व प्रवेशद्वार सुसज्जित किया गया है। नवरात्र के पहले दिन से सुग्रीव किला व अंगद टीला सजे हैं।

6 Apr 2025, 08:17:02 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Ayodhya Ram Navami LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्म को श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाना चाहिए। हमें इस तथ्य का भी बोध होना चाहिए कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने की आवश्यकता है।

6 Apr 2025, 07:45:37 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: दोपहर 12 से 12.04 बजे तक होगा सूर्य तिलक

Ayodhya Ram Navami LIVE: मध्याह्न 12 बजे से 12.04 तक राम लला का सूर्य तिलक होगा। इसका ट्रायल शनिवार को मध्याह्न 12 बजे तीन मिनट के लिए किया गया, लेकिन इस दौरान उतनी देर तक पर्दा लगा दिया गया था जिसके कारण रामलला के दर्शन के लिए गर्भगृह के समक्ष मौजूद श्रद्धालु सूर्य तिलक का दर्शन नहीं कर सके।

6 Apr 2025, 07:27:42 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी पर राम मंदिर में आज भव्य उत्सव, अयोध्या में कितने बजे होगा सूर्य अभिषेक? ये हैं खास तैयारियां

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी पर अयोध्या में सजधज तैयार है। राम मंदिर में भव्य उत्सव की तैयरियां हैं। राम नवमी के पर्व पर मध्याह्न ठीक 12 बजे घंटा-घड़ियाल व नगाड़े की थापों के मध्य रामलला का प्राकट्य होगा। इस दौरान रामलला का सूर्य अभिषेक होगा।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Apr 2025, 07:25:57 AM IST

Ayodhya Ram Navami LIVE: रामनवमी आज, अयोध्या में भव्य आयोजन

Ayodhya Ram Navami LIVE: आज देशभर में रामनवमी मनाई जा रही है। इसके लिए मंदिरों में आयोजन हो रहे हैं। अयोध्या राम मंदिर में भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। रामलला के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी है। 9 बजे सरयू के जल से राम लला का अभिषेक भी किया जाएगा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर | पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |